बुमराह
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ही बुमराह के चोटिल होने से करारा झटका लगा था। टीम के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए और वह वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान बुमराह की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। अब वह स्वदेश वापस लौटेंगे। हालांकि उनके बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस टीम में शामिल होने की उम्मीद है।