फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की उम्र में किया टी-20 डेब्यू, बनाया रिकॉर्ड

Tue, 06 Dec 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आफिफ हुसैन - फोटो : cricinfo
कभी-कभी ऐसा लगता है कि कुछ लोगों का जन्म सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए ही हुआ। यह बात उस वक्त और अधिक वजनदार लगने लगती है जब कोई किशोर खिलाड़ी हाथ आए मौके को खाली नहीं जाने देता और पहले मैच में ही आश्चर्यजनक प्रदर्शन कर देता है जो किसी परिकथा से कम नहीं होता। ऐसे प्रदर्शन को देखकर लोग दांतों तले अपनी उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

17 साल की उम्र में किया टी-20 डेब्यू, बनाया रिकॉर्ड

2 of 5
आफिफ हुसैन
मुस्तफिजुर रहमान और महंदी हसन के बाद बांग्लादेश में एक अन्य युवा गेंदबाज ने अनायास ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 17 वर्षीय इस युवा गेंदबाज ने अपने पहले टी-20 मैच में ही घातक गेंदबाजी कर नया रिकॉर्ड बना डाला। 

 
विज्ञापन

17 साल की उम्र में किया टी-20 डेब्यू, बनाया रिकॉर्ड

3 of 5
आफिफ हुसैन
बांग्लादेश प्रीमीयर लीग के इस सीजन में दुनिया भर के सभी बड़े-बड़े धुरंधर अपने खेल का जलवा दिखा रहे हैं। वहीं 2 दिसंबर को राजशाही किंग और चिटगांव के बीच खेले गए मुकाबले में राजशाही किंग के लिए अपना पहला मैच खेल रहे 17 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज आफिफ हुसैन ने इतिहास रच दिया। आफिफ ने बांग्लादेश के लिए ट्वेंटी-20 डेब्यू में शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

 

17 साल की उम्र में किया टी-20 डेब्यू, बनाया रिकॉर्ड

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : getty
हुसैन ने मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले जिसमें टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट भी शामिल था। उन्होंने गेल को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल की उम्र में किया टी-20 डेब्यू, बनाया रिकॉर्ड

5 of 5
क्रिकेट - फोटो : getty
स्कूल क्रिकेट से सीधे बीपीएल में आने वाले आफिफ बीपीएल के बाद बांग्लादेश अंडर19 टीम के कैंप में शामिल होंगे। जहां वो अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एशिया कप की तैयारी में जुटेंगे। भले ही वहां उनका प्रदर्शन कैसा भी रहे लेकिन वह एशिया कप में सबसे ज्यादा पहचाना चेहरा होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें