सनराइजर्स ने मैच को अपने नाम कर सीजन मे ंतीसरी जीत हासिल की। उसके आठ मैच में छह अंक हो गए हैं और वह नौवें से आठवें नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में यह छठी हार है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के 16वें सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे शनिवार (29 अप्रैल) को होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने दिल्ली के खिलाफ लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया है। सनराइजर्स को दिल्ली पर पिछली जीत 2020 में मिली थी।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स ने मैच को अपने नाम कर सीजन में तीसरी जीत हासिल की। उसके आठ मैच में छह अंक हो गए हैं और वह नौवें से आठवें नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में यह छठी हार है। उसके आठ मैच में दो अंक ही हैं और वह सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। अब दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई। उसे अपने बाकी बचे छह मैचों में जीत हासिल करनी होगी। ऐसा होने पर ही उसकी उम्मीदें कायम रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
मनीष पांडे को आउट करने के बाद अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी।
4 of 8
फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श
- फोटो : IPL/BCCI
साल्ट और मार्श ने की शतकीय साझेदारी
दिल्ली के लिए मैच में फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श ने 63 और साल्ट ने 59 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल ने तेजी से 14 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
5 of 8
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
खाता नहीं खोल सके डेविड वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर इस मैच में खाता नहीं खोल सके। वह पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए। साल्ट और मार्श ने टीम को पटरी पर तो ला दिया, लेकिन मध्यक्रम ने एक बार फिर से निराश किया।
विज्ञापन
6 of 8
सरफराज खान
- फोटो : IPL/BCCI
मनीष पांडे, प्रियम गर्ग और सरफराज खान फेल
दिल्ली के मध्यक्रम की बात करें तो मनीष पांडे एक, प्रियम गर्ग 12 और सरफराज खान नौ रन बनाकर आउट हुए। रिपल पटेल ने आठ गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। हैदराबाद के लिए मयंक मार्कंडे ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
7 of 8
अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन
- फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक और क्लासेन की तूफानी पारी
हैदराबाद की बात करें तो उसके लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 36 गेंद पर 67 और क्लासेन ने 27 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। अब्दुल समद ने 21 गेंद पर 28 और अकील हुसैन ने 10 गेंद पर नाबाद 16 रन का योगदान दिया।
इशांत शर्मा ने मयंक अग्रवाल को आउट किया
- फोटो : IPL/BCCI
नहीं चला राहुल, मार्करम और मयंक का बल्ला
राहुल त्रिपाठी ने छह गेंद पर 10 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने आठ और मयंक अग्रवाल ने पांच रन ही बनाए। हैरी ब्रूक खाता नहीं खोल पाए। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।