वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा कि उन्हें अपनी टीम और खासतौर पर प्रशंसकों पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि आरसीबी के फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं, जो हर जगह टीम का साथ देते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि इस हार से उनकी टीम सीखेगी। बता दें कि, गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरी बार विजेता बनी आरसीबी
आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 2024 में दिल्ली को फाइनल में हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। मुकाबला समाप्त होने के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा टीम जो भी करती है, वह फैंस के लिए करती है। इस दौरान मंधाना ने 200 से ज्यादा रन देने के बावजूद टीम के शांत रवैये पर कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी, लेकिन फाइनल में 200+ का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। आखिरी चार ओवरों में गेंदबाजी में सुधार आया और लॉरेन बेल की कसी हुई गेंदबाजी को उन्होंने मैच जिताऊ स्पेल बताया।
विज्ञापन
3 of 6
आरसीबी बनी विजेता
- फोटो : PTI
वॉल के साथ हुई साझेदारी पर क्या बोंली कप्तान?
स्मृति ने जॉर्जिया वॉल के साथ साझेदारी को खास बताया और कहा कि पावरप्ले में उनके इरादे बिल्कुल साफ थे। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पहले से महसूस हो रहा था कि फाइनल में वॉल एक बड़ा, मैच जिताने वाला प्रदर्शन करेंगी। कड़ी मेहनत और अतिरिक्त अभ्यास का फल उन्हें फाइनल में मिला, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली।
ई साला कप नम्दु 2!
सपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए स्मृति ने कहा कि टीम प्रबंधन ने शुरू से ही खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाएं स्पष्ट कर दी थीं, चाहे वह बल्लेबाजी क्रम हो या गेंदबाजी। इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिला और कप्तान के तौर पर उनका काम आसान हो गया। टीम के भीतर विश्वास पर बात करते हुए स्मृति ने कहा कि जब खिलाड़ी जिम में और मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं, तो उन्हें किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा होता है। उन्होंने माना कि 200 रन का लक्ष्य भी टीम को हासिल करने लायक लगा।
सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी ने किसी न किसी रूप में योगदान दिया। उन्होंने प्रथ्योशा कुमार का विशेष उल्लेख किया, जो बिना खेले भी पूरे टूर्नामेंट टीम के साथ रहीं। इसके अलावा युवा खिलाड़ी गौतमी और प्रेमा की मेहनत और सीखने की ललक की भी उन्होंने सराहना की। अंत में स्मृति ने एक बार फिर आरसीबी फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, 'ई साला कप नम्दु 2!'
विज्ञापन
5 of 6
आरसीबी बनी विजेता
- फोटो : PTI
दिल्ली की कप्तान को टीम पर गर्व
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने हार के बावजूद अपनी टीम पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने जिस जज्बे और चरित्र का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। जेमिमा ने टीम के सपोर्ट स्टाफ, लॉजिस्टिक्स और फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर एक बेहतरीन माहौल बनाया। 203 रन के स्कोर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फाइनल में 200+ का स्कोर हमेशा मजबूत होता है और उनकी टीम ने एक यूनिट के रूप में शानदार खेल दिखाया।
'यह सीजन गर्व से भरा रहा'
अपने सीजन के आकलन में जेमिमा ने कहा कि टीम ने मुश्किल हालात से उबरकर खुद को साबित किया। उन्होंने सीनियर और युवा खिलाड़ियों दोनों की तारीफ की। उन्होंने खासकर निकी, राणा, नंदिनी और मिन्नू के योगदान को सराहा। जेमिमा ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ उम्मीदों पर खरा उतरकर प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय क्रिकेट की गहराई भी दिखाई। अनुभव और युवाओं के मेल को उन्होंने इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यह सफर टीम के लिए सीख और गर्व से भरा रहा।