फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप साबित होते ही लुट गए वॉर्नर-स्मिथ, पैसों के लिए अब यह करना होगा

Thu, 29 Mar 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मिथ-वॉर्नर
बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंद लग गया है। वहीं इस मामले में तीसरे दोषी कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है। इस दौरान यह खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file
इतना ही नहीं बॉल टेंपरिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स का नाम सामने आने के बाद बोर्ड के टॉप स्पॉन्सर्स 'मैगलन' ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से समझौता तोड़ दिया है। इससे सीए को बड़ा नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही दोषी खिलाड़ियों के लिए भी यह कम नुकसान की बात नहीं है। एक और कंपनी एएसआईसीएस ने भी डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ अपने करार का अंत कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
david warner
इसके अलावा स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल में खेलने के लिए 12-12 करोड़ रुपए मिलने वाले थे। घरेलू क्रिकेट बोर्ड से भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें 20-20 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। इस तरह दोनों को 32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

4 of 5
david warner
इतना नुकसान झेलने के बाद आने वाले समय में इन खिलाड़ियों को बड़े वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसे बुरे दौर में इन तीनों खिलाड़ियों के लिए क्लब क्रिकेट एक उम्मीद बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : file
दरअसल ये तीनों क्रिकेटर अभी भी क्लब क्रिकेट खेल सकेंगे। साथ ही तीनों खिलाड़ियों को कम्युनिटी क्रिकेट में 100 घंटे तक स्वैच्छिक सेवा भी करनी होगी। कहीं न कहीं ये तीनों खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। क्लब क्रिकेट खेलकर ये तीनों न सिर्फ खेल से जुड़े रहेंगे, बल्कि थोड़ी बहुत रकम भी जुटा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें