फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने गर्भपात में खोई 'जिंदगी की खुशी', अब डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर ऐसे दिया दिलासा

Fri, 25 May 2018 12:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने हाल ही में खुलासा किया कि बॉल-टेंपरिंग विवाद के बाद उनका गर्भपात हो गया। 33 वर्षीया कैंडिस वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई विमेंस साप्ताहिक मैगजीन से बातचीत में कहा कि उनके पति के बॉल-टेंपरिंग में शामिल होने को लेकर रोते हुए माफी मांगने के कुछ दिनों के बाद उन्हें यह तगड़ा झटका लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेविड वॉर्नर और पत्नी कैंडिस - फोटो : aap
कैंडिस ने कहा, 'मैंने बाथरूम में डेविड को बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है। हम समझ गए थे कि मेरा गर्भपात हो चुका है। हम एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे। कैंडिस के इस खुलासे के बाद डेविड वॉर्नर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

3 of 7
david warner
वॉर्नर ने गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट करके पत्नी के साहस को सम्मान दिया। दक्षिण अफ्रीका के खराब दौरे के बाद वॉर्नर ने अपनी पत्नी के साहस की तारीफ की। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा कि उनके परिवार के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के दो महीने बहुत ही खराब बीते। 

4 of 7
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने इस दौरान कैंडिस वॉर्नर पर निशाना साधा और पूर्व एनआरएल स्टार सोनी बिल विलियम्स के साथ उनकी टॉयलेट वाली घटना को बार-बार याद दिलाया। इसके साथ ही वॉर्नर को बॉल-टेंपरिंग विवाद में शामिल पाया गया, जिसकी वजह से उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा।
विज्ञापन

5 of 7
डेविड और कैंडिस वॉर्नर
इन सबसे ऊपर उठते हुए डेविड वॉर्नर ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब आप सपना जी रहे हों, तो आपको सभी उतार-चढ़ाव के बावजूद हर पल का आनंद लेना चाहिए। एक परिवार के रूप में पिछले कुछ महीनों में हमारा समय बहुत कड़ा रहा है, लेकिन कैंडिस ने जिस प्रकार का साहस दिखाया, वह दर्शाता है कि उनमें एक मां, व्यक्ति, दोस्त और पत्नी सभी के गुण मौजूद हैं। मैं हर दिन खुद को खुशनसीब मानता हूं कि कैंडिस को अपनी पत्नी और जान कहता हूं। मैं किसी और तरह इसे नहीं चाहता।'

विज्ञापन

6 of 7
वॉर्नर और कैंडिस - फोटो : matrix news
इस सप्ताह की शुरुआत में कैंडिस ने कहा था कि गर्भपात से हम दोनों बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, 'इससे हमारा दिल टूट गया था। बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा। मालूम हो कि वॉर्नर के दो बच्चे आइवी माए और इंडी राए पहले से ही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
याद हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने 3 क्रिकेटरों को सख्त सजा सुनाई थी। सीए ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक-एक साल तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई के युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें