टीम इंडिया के गेंदबाज सावधान हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर आरोन फिंच की तीसरे वन-डे में वापसी हुई है। फिंच और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी विराट कोहली की रणनीति पर पानी फेर सकती है। इंदौर के होलकर स्टेडियम पर होने वाले इस मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान फिंच को बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया था। बता दें कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण फिंच पहले दो वन-डे नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
2 of 5
आरोन फिंच
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम मौजूदा दौरे पर संघर्ष कर रहा है। शुरुआती दो मुकाबलों में ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला खामोश रहा। वो कुल 26 रन बना सके जबकि हिल्टन कार्टराइट भी पूरी तरह फ्लॉप हुए। युवा कार्टराइट दोनों मैचों में महज 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे वन-डे से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने उम्मीद जताई थी कि इंदौर में फिंच उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं। उनकी उम्मीद पूरी हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
वॉर्नर ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि वह किस तरह के बल्लेबाज हैं। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और पहले भी हमारे लिए काफी खेल चुके हैं। उनकी मौजूदगी से शीर्ष क्रम में आक्रामकता बनी रहती है। उन्हें वापसी के लिए कड़ा अभ्यास करते हुए देखना अच्छा लगा।
4 of 5
aaron finch
- फोटो : pti
फिंच ने फिर वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड और मेथ्यू वेड के बाद नेट पर भी जमकर पसीना बहाया था। वॉर्नर ने थ्रोबॉल पर अधिक अभ्यास किया, जबकि मैक्सवेल ने एडम जम्पा और एशटन आगर के सामने लंबे शॉट खेले। कप्तान स्टीव स्मिथ ने नेट पर आने से पहले कुछ समय इंडोर विकेट पर बिताया। अगर फिंच की वापसी होती है तो फिर कार्टराइट को बाहर बैठना होगा और वॉर्नर ने उनके प्रति पूरी सहानुभूति जतायी क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं।
वॉर्नर ने कहा, 'किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए इस तरह की परिस्थितियों में नई जिम्मेदारी में उतरना आसान नहीं होता है। यह काफी मुश्किल काम है। जब आप विश्व स्तर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वन-डे टीम के खिलाफ खेल रहे हों तो कुछ दबाव होता है। वह बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं।'