फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक पारी के बावजूद रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके वार्नर

Sun, 29 May 2016 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर आईपीएल-9 के खिताबी मुकाबले में पूरी तरह से अपने लय में नजर आए और शानदार बल्लेबाजी की। विस्फोटक बल्लेबाजी के बीच उन्होंने एक रिकॉर्ड तो बना लिया लेकिन एक गेंद के अंतर के कारण उन्हें यह अब रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज के साथ साझा करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

विस्फोटक पारी के बावजूद रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके वार्नर

2 of 4
david warner - फोटो : pti
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खिताबी मुकाबले में डेविड वार्नर की पारी लाजवाब रही और 38 गेंदों में 8 चौके तथा 3 छक्के के दम पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका लीग के इस सत्र में यह नौंवीं अर्धशतकीय पारी रही।
विज्ञापन

विस्फोटक पारी के बावजूद रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके वार्नर

3 of 4
- फोटो : pti
फाइनल में कप्तान डेविड वार्नर ने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए सात ओवर के अंदर 63 रनों की साझेदारी की। फिर आतिशी पारी खेलते हुए उन्होंने महज 24 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। आईपीएल फाइनल में वह सबसे तेज अर्धशतकीय पारी का रिकॉर्ड अपने नाम करने से महज एक गेंद से चूक गए। 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सुरेश रैना (57) ने 24 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस तरह से रैना और वार्नर के नाम यह संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन

विस्फोटक पारी के बावजूद रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके वार्नर

4 of 4
- फोटो : PTI
विस्फोटक वार्नर ने इस पारी के साथ ही आईपीएल के इस सत्र में अपने 800 रन पूरे कर लिए। वह किसी सत्र में 800 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली ने बनाया। फाइनल मैच में उतरने से पहले कोहली ने सत्र के 16 मैचों की 15 पारियों से 919 रन बनाए थ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें