फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

Thu, 28 Sep 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में नाकाम रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर का बल्ला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने रंग में लौट आया। वार्नर ने इंदौर के शतकवीर एरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 35 ओवर में 231 रन की साझेदारी की। इस दौरान वार्नर ने 103 गेंद में वनडे करियर का 14वां  शतक जड़ा। वार्नर 119 गेंद में 124 रन बनाकर केदार जाधव का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े। 

 
विज्ञापन

करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

2 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
इस शतकीय पारी के साथ ही वार्नर के नाम एक ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वार्नर करियर के 100वें वनडे में शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।  वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, रामनरेश सरवन, गार्डन ग्रीनिज, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ, न्यूजीलैंड के  क्रिस क्रेन्स, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और इंग्लैंड के मार्कस टिस्कोथिक ये कारनामा कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

3 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
100 या उससे ज्यादा वनडे खेलने वाले वो 28वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। इंदौर में खेले गए पिछले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने करियर का 100वां वनडे खेला था। वार्नर की शतकीय पारी से पहले किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का 100वें वनडे में सर्वाधिक स्कोर ज्यौफ मार्श के नाम दर्ज था। मार्श ने 81 रन की पारी खेली थी। 

करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

4 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
पहले 100वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में वार्नर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। 100वनडे में सबसे ज्यादा शतक दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम दर्ज हैं। अमला ने करियर के पहले 100 वनडे में 16 शतक बनाए थे। उनके बाद 14 शतकों के साथ वार्नर दूसरे और 13 शतकों के साथ विराट तीसरे स्थान पर हैं। इस मामले में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक(12) और शिखर धवन(11) पांचवें स्थान पर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

5 of 5
डेविड वॉर्नर
वार्नर ने अपने 100वें वनडे में भले ही शतकीय उपलब्धि हासिल की लेकिन वो 100वें मैच में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। सौवें वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है गेल ने सौवें वनडे में नाबाद 132 रन बनाए थे वहीं मोहम्मद यूसुफ ने 129 रन का पारी खेली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें