चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 44 गेंद पर 40 रन की पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज आस्ट्रेलिया बल्लेबाज हैं। वार्नर ने 93वीं एकदिवसीय पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने वॉर्नर
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : icc
डेविड वॉर्नर इसके साथ ही विश्व में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के साथ साझा रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे केवल दो ही खिलाड़ी हैं। वॉर्नर ने 95वें मैच की 93वीं पारी में तो विराट ने 96वें मैच की 93वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने वॉर्नर
3 of 5
हाशिम अमला
- फोटो : ESPN
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने 84 मैच की 81 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।
वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने वॉर्नर
4 of 5
विव रिचर्ड्स
वहीं दूसरे नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स ने 96वें मैच की 88वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे थे। तीसरे नंबर पर काबिज विराट को 96नें मैच की 93वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल हुई थी।
वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने वॉर्नर
5 of 5
डीन जोंस
वॉर्नर से पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड डीन जोंस के नाम दर्ज था। जोंस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर के 104वें मैच की 102वीं पारी में वनडे क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए थे।