5 जनवरी से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट में जहां एक तरफ सबकी नजर कप्तान विराट कोहली पर होगी वहीं, दूसरी तरफ लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की नजर इस टेस्ट में पांच विकेट लेने पर टिकी होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : File
ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अगर स्टेन पांच विकेट और ले लेते हैं तो वो साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेल स्टेन
फिलहाल स्टेन के नाम 85 टेस्ट मैच की 156 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.30 के औसत से 417 विकेट हैं और अब वो पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक के सबसे ज्यादा 421 विकेट से महज 4 विकेट दूर हैं और 5वां विकेट लेते ही वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
4 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : File
34 साल के स्टेन कंघे की चोट के कारण लंबे समय से इंटरनेशल क्रिकेट से दूर थे, नहीं तो वो ये रिकॉर्ड कब का तोड़ चुके होते। अब वो 5 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट में जल्द से जल्द इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे।
स्टेन के कंधे की चोट दिसंबर, 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में उभरी थी, लेकिन नवंबर, 2016 में स्टेन का पर्थ में कंधा टूट गया। इसके बाद वे केपटाउन सर्जरी के लिए लौट गए।