चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही चेन्नई पहली टीम बन गई है, जिसने इस सीजन के शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम कुछ खास नहीं कर पा रही है। चेन्नई के गेंदबाज रन नहीं रोक पा रहे हैं और बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा नहीं कर पा रहे हैं। इस मैच में भी चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले 180 रन खर्च कर दिए फिर बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए। हालांकि, धोनी ने एक शानदार रन आउट कर फैंस का दिल जीत लिया।
पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने सीजन का सबसे बड़ा छक्का लगाया और बाद में अपनी गेंद पर बेहतरीन कैच भी पकड़ा। यहां हम इस मैच के खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। पहले अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी भी की और अपनी ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो का बेहतरीन कैच पकड़ा। उन्होंने दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए और उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था। हालांकि, वो ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
3 of 11
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की फैंस के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने 180 रन का बेहतरीन स्कोर बनाया। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने भी कमाल किया और 18 ओवर के अंदर चेन्नई की पूरी टीम समेट दी। पंजाब की इस जीत से फैंस बेहद खुस नजर आए।
4 of 11
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
लिविंगस्टोन ने शानदार अर्धशतक लगाकर अपने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद ऑफ स्पिन और लेग स्पिन गेंदबाजी से भी कमाल किया। इसके साथ ही बेहतरीन कैच भी पकड़ा। पंजाब के फैंस अपनी टीम के खेल से बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 11
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा है। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले।
विज्ञापन
6 of 11
रायुडू को आउट करने के बाद जश्न मनाती पंजाब टीम
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने 18 ओवर के अंदर चेन्नई को सिर्फ 126 रन पर समेट दिया। पंजाब की टीम इस सीजन तीन में से दो मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
7 of 11
लियम लिविंगस्टोन और शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए शिखर धवन और लियम लिविंगस्टोन ने 95 रन की शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले गए। ये दोनों जब बल्लेबाजी करने आए थे तब पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 14 रन था। वहीं जब धवन आउट हुए तब पंजाब का स्कोर 109 रन हो चुका था।
8 of 11
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम को जिताने की कोशिश की। वो अंत तक लड़ते रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी ने 28 गेंद में 23 रन की पारी खेली। उनकी पारी बहुत तेज नहीं थी, लेकिन उन्होंने विकेटों के पतन को रोका।
9 of 11
शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए शिव दुबे ने लड़ने का जज्बा दिखाया। उन्होंने 30 गेंद में 57 रन बनाए। उनकी इस पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। जब तक धोनी और शिवम दुबे क्रीज पर थे, तब तक चेन्नई के जीतने की उम्मीद थी, लेकिन दुबे के आउट होते ही चेन्नई की हार तय हो गई थी।
10 of 11
राहुल चाहर
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल चाहर ने इस मैच में पंजाब के लिए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इस सीजन चाहर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और वो पर्पल कैप की रेस में भी शामिल हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के पिछले 14 सीजन में हर बार पंजाब के फैंस को मायूसी हाथ लगी है। यह टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन इस सीजन पंजाब की टीम शानदार लय में दिख रही है। पंजाब की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बेहतरीन है। इस मैच में पंजाब के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा और फैंस ने इसे खूब इंजॉय किया।