वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को झटका लगा है। उन पर जुर्माना लगा दिया गया है। जडेजा पर जुर्माने की खबर विंडीज टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच से पहले आई है।
विज्ञापन
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
2 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Twitter
जडेजा पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना 14 जून को गिर सेंक्चुरी के प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी के साथ जाने और फिर पत्नी संग शेर के सामने से फोटो खिंचवाने का आरोप है। खास बात यह है कि जडेजा के इस हरकत को लेकर गिर जंगल के मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ, वाइल्डलाइफ) जे ए खान ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन इस जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही उन पर जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
3 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Twitter
जडेजा पर जुर्माना वन विभाग के अधिकारियों ने लगाए हैं। जूनागढ़ के अधिकारियों ने इस पूरे मामले में जडेजा का बयान नहीं दर्ज कराया है, लेकिन उन्होंने क्रिकेटर के ससुर हरदेव सिंह सोलंकी के बयान को स्वीकार कर लिया है। हरदेव इस पूरे मामले के पावर-ऑफ-अर्टानी रहे जिन्होंने जुर्माना भी चुका दिया। जडेजा ने पावर-ऑफ-अर्टानी में कहा था कि वह उपस्थित नहीं रहेंगे।
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
4 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : PTI
सोलंकी 14 जून को क्रिकेटर, उनकी पत्नी रीवा और कई दोस्तों के साथ गाड़ी के साथ लायन सफारी में नहीं गए थे। इस सफारी के दौरान जडेजा ने शेर के सामने से फोटो खिंचवाई थी। इस दौरान कुछ वन्य अधिकारियों ने भी उनके साथ नियमों का उल्लंघन करते हुए फोटो खिंचवाई थी।
विज्ञापन
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
5 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : PTI
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 जून को ही जांच शुरू कर दी गई थी और इसकी अंतिम रिपोर्ट जूनागढ़ वाइल्डलाइफ सर्किल के प्रमुख (सीसीएफ) अनिरुद्ध प्रताप सिंह (एपी सिंह) के पास है और उन्हें इसे देखना है। एपी सिंह को ही रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर खान को सौंपनी है।
विज्ञापन
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
6 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : PTI
खान से इस जुर्माने को लेकर कोई बयान नहीं लिया जा सका है लेकिन एपी सिंह ने स्वीकार किया है कि अंतिम आधिकारिक रिपोर्ट को अभी पीसीसीएफ ने नहीं देखी है। सिंह ने रिपोर्ट के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। लेकिन यह जरूर कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है और अब इसे पीसीसीएफ के पास भेजा जाना है।
विज्ञापन
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
7 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Twitter
14 जून को क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रीवा के साथ गिर के जंगल में एशियाटिक शेरों के छोटे से झुंड के सामने बैठकर फोटो खिंचवाया। जो बाद में सोशल मीडिया में वायरल में हो गई। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दे दिया। गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) एक संरक्षित जंगल है और यहां पर किसी भी टूरिस्ट को अपनी गाड़ी के साथ जाने की मनाही है।
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जडेजा पर लगा दिया जुर्माना
8 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : PTI
जडेजा गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर जिले के रहने वाले हैं, और वह अपनी पत्नी के साथ जून के मध्य में दो दिन के लिए जूनागढ़ जिले में सासन गिर गए। वहां वह गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) में लायन सफारी करने गए हुए थे। वह गिर के जंगलों में अपनी गाड़ी से सफारी करने गए और फिर अपनी पत्नी के साथ कई फोटो भी खिंचवाए। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और वन विभाग के कुछ गार्ड्स के साथ भी सेल्फी लिया। ये तस्वीरें बृहस्पतिवार तक सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। फिर वन्य विभाग ने इस पूरे प्रकरण पर जांच के आदेश दे दिया थे।