फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA ने साल की बेस्ट वन-डे टीम का किया ऐलान, टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी शामिल

Tue, 02 Jan 2018 09:22 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
साल 2017 में कई बेहतरीन वन-डे मुकाबले देखने को मिले। पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी विनर बनने से लेकर रोहित शर्मा के दोहरे शतक के कारण वन-डे क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कैलेंडर इयर में बेहतरीन प्रदर्शनों का विश्लेषण करने के बाद साल की सर्वश्रेष्ठ वन-डे टीम का चयन किया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा
इस टीम में भारतीय टीम के तीन, दक्षिण अफ्रीका के दो, इंग्लैंड के तीन तथा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया। टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
तीसरे क्रम के लिए बिना किसी शक के टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चुना गया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स क्रमशः चौथे और पांचवें क्रम के लिए सिलेक्ट हुए हैं।

4 of 5
हार्दिक पांड्या
इंग्लैंड के निलंबित ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं जबकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी मौका दिया गया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी इंग्लैंड के लियाम प्लंकेट, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और पाकिस्तान के हसन अली को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किसी भी कंगारू खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशिद खान
स्पिनर के रूप में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को सिलेक्ट किया गया है। राशिद खान ने साल 2017 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (भारत), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), विराट कोहली (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), हार्दिक पांड्या (भारत), लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), हसन अली (पाकिस्तान) और राशिद खान (अफगानिस्तान)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें