फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर बढ़ाई शमी की मुश्किलें, कोर्ट ने कहा- 'हाजिर हो'

Wed, 14 Nov 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohammed Shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर की एक अदालत ने बुधवार को निर्देश दिया कि वह 15 जनवरी को उसके समक्ष पेश हों। शमी की पत्नी हसीन जहां ने चेक बाउंस होने पर इस तेज गेंदबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस मामले में अदालत ने उन्हें पेश होने को कहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mohammed shami
शमी और उनकी पत्नी के बीच निकाह को लेकर विवाद चल रहा है। अलीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर परवेज ने कहा कि अगर शमी निजी तौर पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
mohammad shami
शमी की पत्नी हसीन जहां ने लिखित पारक्रम्य कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था क्योंकि कथित तौर पर इस क्रिकेटर ने उनके चैक का भुगतान रोक दिया था जो दोनों के बीच विवाह को लेकर विवाद के बाद मासिक खर्चे के लिए दिया गया था। 

4 of 5
mohammed shami
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था क्योंकि अक्टूबर में भी सुनवाई लिए नहीं पहुंचे थे। यह क्रिकेटर हालांकि बुधवार को भी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammad shami
शमी के वकील एसके सलीम हरमान ने न्यायाशी परवेज के समक्ष अपील की थी कि शमी को वकील के जरिए पेश होने की स्वीकृति दी जाए। न्यायाधीश ने हालांकि कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और शमी को निजी तौर पर 15 जूनवरी 2019 को पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें