फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'IPL 2020 भारत में कराओ, यूएई भी सुरक्षित नहीं'

Sun, 02 Aug 2020 07:04 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग मामले के मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली लीग को भारत में कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यूएई भी कोविड-19 महामारी से सुरक्षित नहीं है। वर्मा ने कहा, ‘दुबई रग्बी सेवंस यूएई में बड़ा टूर्नामेंट है और उन्होंने उसे भी स्थगित कर दिया है जबकि इसका आयोजन नवंबर में किया जाना था।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
इसलिए हम इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) को यूएई में कैसे ले जा सकते हैं। मैंने दादा (गांगुली) को इसके बारे में लिखा है और उनसे अनुरोध किया है कि आईपीएल भारत में ही कराया जाए। आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में कराया जाना तय हुआ है, हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब भी केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से अधिक है जबकि 36,000 से ज्यादा लोगों की जान कोविड-19 से जा चुकी है। वर्मा का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बनाना यूएई के तीन शहरों में इसे बनाने से ज्यादा आसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि वे मुंबई में इसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
जब उनसे पूछा गया कि विदेशी खिलाड़ी भारत में आने को लेकर चिंतित होंगे। दुबई में ऐसा नहीं होगा जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम है तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही क्यों नहीं करा लेता। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास लीग में 60 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हैं। अगर वे आने के लिए तैयार नहीं है तो हम उनकी जगह भारतीय खिलाड़ियों को खिला सकते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें