फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास

Sun, 20 Nov 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : getty
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर किसी भी टीम के लिए एक बड़ा हथियार होते हैं। इसके कारण कप्तान के पास गेंदबाजी के कई विकल्प उपलब्ध हो जाते हैं। और जब बल्लेबाजी करने की बारी आती है तो ऐसे खिलाड़ी वहां भी अपना जौहर दिखाने से नहीं चूकते हैं। 

 
विज्ञापन

इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास

2 of 5
कोलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : getty
क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में के 13वें ओवर में कीवी कप्तान ने  पाकिस्तानी ओपनरों को पवेलियन वापस भेजने के लिए गेंद कोलिन डी ग्रैंडहोम के हाथों में सौंप दी। 

 
विज्ञापन

इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास

3 of 5
कोलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : getty
पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले 30 वर्षीय कोलिन डी ग्रैंडहोम ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और  पहले ही मैच में कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने  41 रन देकर छह विकेट हासिल कर पाकिस्तान की पहली पारी को 133 रन पर ढेर कर दिया। ग्रैंडहोम के छह विकेट न्‍यूजीलैंड की ओर से पहला टेस्‍ट खेलने वाले किसी भी गेंदबाज का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। 

 

इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास

4 of 5
कोलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : getty
22 जुलाई 1986 को जिबाब्वे में जन्मे ग्रैंडहोम ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जिंबाब्वे के लिए की थी। ग्रैंड होम ने अंडर- 19, अंडर-23 और जिंबाब्वे ए का प्रतिनिधित्व किया। 2005 में उन्होंने जिंबाब्वे छोड़ दिया और न्यूजीलैंड आ गए। साल 2006-07 से ऑकलैंड की तरफ उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलनी शुरू की। साल 2010-11 में वह ऑकलैंड की सीनियर टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान ऑकलैंड ने वनडे और टी-20 खिताब जीते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास

5 of 5
कोलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : getty
इस दौरान उनकी छवि एक ऐसे ऑलराउंडर की हो गई जो घातक तेज गेंदबाज की बन गई जो लंबे लंबे शॉट्स भी लगा सकता है।इसी बीच उन्होंने फरवरी 2012 में  उन्होंने अपनी जन्मभूमि जिंबाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला। साल 2013-14 के घरेलू सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 629 रन बनाए और 30 विकेट हासिल किए। साल 2011 से अब तक घरेलू सीजन में तीन बार उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें