फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को 3 महीने में बीसीसीआई ने कर दिया मालामाल

Thu, 05 Oct 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्‍त्री - फोटो : firstpost hindi
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को पहले तीन महीनों के कार्यकाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मालामाल कर दिया है। रिपोर्ट्स में पता चला है कि शास्त्री को पहले तीन महीने की सेवाओं के लिए बोर्ड ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री
बता दें कि बीसीसीआई द्वारा गठित तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इस वर्ष जुलाई में अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री को हेड कोच के पद पर नियुक्त किया था। शास्त्री को 18 जुलाई से 18 अक्टूबर के बीच तीन महीने के लिए 1,20,87,187 रुपये का भुगतान किया गया है। बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के बाहर हुए टूर्नामेंटों के सकल राजस्व में हिस्से के तौर पर 57,88,373 रुपये का भुगतान किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी की मैच फीस के रूप में क्रमश: 69,35,141 और 56,79,641 रुपये का भुगतान किया है।

4 of 5
अनिल कुंबले - फोटो : SELF
तीन माह में मिली रकम के आधार पर गणना की जाए तो शास्त्री को 4.8 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। हालांकि, यह भुगतान पिछले कोच कुंबले की तुलना में कम है। इससे पहले शास्त्री जब टीम इंडिया के डायरेक्टर थे, तब भी उन्हें 7 से 7.5 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ravi shastri And Virat kolhi
इसमें शास्त्री की वह मुआवजा रकम भी शामिल थी, जो उन्हें उनके मीडिया कमिटमेंट्स से हटने के बदले मिलती थी। कुंबले को 6.5 करोड़ रुपये का वेतन मिलता था। गौरतलब है कि अनिल कुंबले ने कोच को 7-7.5 करोड़ की सैलरी दिए जाने का प्रस्ताव बीसीसीआई के सामने रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें