फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूनिवर्स बॉस' ने कर दिया ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच

Fri, 23 Mar 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर बड़ी घोषणा की है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनके देश ने अगले साल वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसके लिए वह पूरी तरह फिट रहना चाहते हैं। गेल ने साथ ही कहा कि यह उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस गेल
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अहम मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर स्कॉटलैंड को 5 रन से मात देने के बाद 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने कहा, 'मैं एक और विश्व कप में खेलने के लिए बहुत खुश हूं। मैं इसके लिए फिट रहना चाहता हूं और हमारी युवा टीम है, लेकिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेरा पूरा ध्यान इस पर टिका हुआ है।'
विज्ञापन

3 of 5
Chris Gayle
वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने पर 'सिक्सर किंग' कहलाने वाले गेल ने कहा, 'हमारा मिशन पूरा हुआ। यह लंबा सफर रहा और इस दौरान जिस परिस्थिति से हम गुजरे वो भी भूल नहीं सकते। हम वर्षा प्रभावित मैच होने का धन्यवाद देते हैं, लेकिन जीत तो जीत ही होती है।'

4 of 5
Chris Gayle
उन्होंने आगे कहा, 'यह टूर्नामेंट (आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर) शानदार रहा। जिम्बाब्वे में फैंस का अच्छा सपोर्ट मिला। यहां के लोग शानदार हैं। हमने यहां आकर वो काम पूरा किया, जो करने आए थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chris gayle - फोटो : File
बकौल गेल, 'फैंस आपको बहुत प्रोत्साहित करते हैं। मुझसे कई लोगों ने कहा कि देश की टीम की तरफ से खेलते देखना चाहते हैं। मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं। मैं एक बार फिर कहता हूं कि आप लोगों के लिए करने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें