फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPL: बॉलरों पर कहर बनकर टूटे गेल, T20 में पूरे किए 800 छक्के और बना डाले ये 5 रिकॉर्ड

Sat, 09 Dec 2017 08:43 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
chris gayle - फोटो : File
वेस्टइंडीज के खब्बू बल्लेबाज क्रिस गेल को क्यों टी20 का बादशाह कहा जाता है, इस बात को उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शुक्रवार को रंगपुर राइडर्स के खिलाफ 51 गेंद पर 126 रन की पारी खेल साबित किया। 

लंबे समय उनका खामोश बल्ला आखिरकार जमकर बॉलरों पर कहर बनकर टूटा। गेल ने अपनी इस पारी में 14 गगन चुंबी छक्के लगाए और अपनी टीम खुलना टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में  8 विकेट से जीताया। 

इस मैच में गेल ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। गेल के नाम अब 318 टी20 मैचों में 801 छक्के हैं। जिनमें से 103 छक्के उन्होंने इंटरनेशल टी20 में लगाए हैं। गेल के बाद अगर कोई दूसरा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीरेन पोलार्ज 506  छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर हैं, तीसरे पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (408छक्के) हैं।

सबसे ज्यादा छक्कों के अलावा गेल ने इस मैच में टी20 में अपना 19वां शतक पूरा किया। आइए जानते हैं गेल ने इस मैच में और कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए....  
विज्ञापन

2 of 6
chris gayle - फोटो : File
टी20 मैच सबसे ज्यादा (801) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल। इस मैच में उन्होंने 14 छक्के लगाए और 126 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
chris gayle - फोटो : File
गेल ने इस मैच में छक्के मारकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने छक्कों से 4806 रन पूरे किए। गेल के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने 4696, ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी 4569 और युवराज सिंह ने 4413 रन छक्के मारकर बनाए हैं।

4 of 6
chris gayle - फोटो : File
टीम को जीताते हुए गेल के नाम अब सबसे ज्यादा रन हैं। गेल ने टीम को जीताते हुए 7000 रन पूरे किए। इस मामले में ब्रैंडन मैकुलम ने 5374 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
chris gayle - फोटो : File
किसी भी टी20 नॉक आउट प्लेऑफ में गेल ने खेली सबसे बड़ी पारी। गेल ने इस मैच में 126 रन नाबाद बनाए। गेल से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। साथ ही गेल की यह पारी बीपीएल में खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। इस लीग में  इससे पहले शब्बीर रहमान ने 122 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chris gayle - फोटो : File
क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 14वीं बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज एक पारी में 10 छक्के दो से ज्यादा बार नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें