फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने दिए संकेत, इस फॉर्मेट में जल्द करेंगे वापसी

Mon, 18 Sep 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। गेल ने ऐसे संकेत इसलिए दिए हैं क्योंकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच का विवाद अब खत्म हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गेल ने ये संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ESPN
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2014 से विंडीज टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसके अलावा 2016 वर्ल्ड टी20 का खिताब जीतने के बाद वो फटाफट क्रिकेट यानी टी20 इंटरनेशनल मैच में भी ज्यादा नजर नहीं आए। हालांकि उन्होंने भारत के कैरीबियाई दौरे पर टी20 मैच में शिरकत जरुर की थी।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल
गेल फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर वेस्टइंडीज टीम के साथ हैं। वो मार्च 2015 के बाद से पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे मैच खेलते नजर आएं। जमैका के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 मैच में 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।

4 of 5
क्रिस गेल
इस मैच में गेल ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया। वो टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। गेल ने अब जब टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा प्रकट की है तो फैंस जल्द ही उन्हें सफेद पोशाक में खेलते देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chris Gayle
37 वर्षीय गेल ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'कभी मुझे टेस्ट खेलने की कमी खलती है। इसलिए मेरा ध्यान है कि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में खेलूं। हो सकता है कि अगले साल मैं इस चुनौती का सामना करूं। अब देखना होगा कि क्या होता है। मेरा ध्यान अभी वन-डे क्रिकेट खेलने पर टिका है क्योंकि दो साल से मैंने इस प्रारूप का मैच नहीं खेला है। यह अभी प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें