फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: क्रिस गेल ने मैच से पहले किया बड़ा बदलाव, मगर फिर उल्टा पड़ दांव

Mon, 08 May 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल - फोटो : IPL
टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज कहे जाने वाले क्रिस गेल इस साल आईपीएल में बुरी तरह फेल रहे हैं। गेल ही नहीं, बल्कि उनकी टीम रॉयस चैलैंजर्स बैंगलोर भी कई बड़े नामों के बावजूद इस साल लचर प्रदर्शन के चलते अंक तालिका में सबसे नीचे है। आरसीबी के पास अब तक 13 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक ही हैं। 1 अंक मैच रद्द होने के कारण उसे मिला था।
विज्ञापन

IPL-10: क्रिस गेल ने मैच से पहले किया बड़ा बदलाव, मगर फिर उल्टा पड़ दांव

2 of 5
क्रिस गेल - फोटो : IPL
क्रिस गेल ने इस साल आईपीएल में सिर्फ 8 मैच खेलें हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 19 की औसत से 152 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 77 का रहा है और उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 121 की ही है। अपने प्रदर्शन से नाखुश गेल ने अपने साथ एक बड़ा बदलाव किया, मगर केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में यह दांव भी उल्टा पड़ गया और वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन

IPL-10: क्रिस गेल ने मैच से पहले किया बड़ा बदलाव, मगर फिर उल्टा पड़ दांव

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : IPL
आईपीएल में अभी तक 333 नंबर की जर्सी पहनने वाले क्रिस गेल, केकेआर के खिलाफ 175 नंबर की जर्सी पहन कर उतरे। गौरतलब है कि 333 टेस्ट में गेल का सर्वाधिक स्कोर है, जो उन्होंने नवंबर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस पारी में उन्होंने 34 चौके और 9 छक्के जड़े थे। इसी नंबर वो वनडे और टी-20 क्रिकेट में भी पहन कर उतरते थे।

IPL-10: क्रिस गेल ने मैच से पहले किया बड़ा बदलाव, मगर फिर उल्टा पड़ दांव

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : IPL
हालांकि, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेल 175 नंबर की जर्सी पहन कर आए। यह टी-20 में गेल का सर्वाधिक स्कोर है, जो उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। 66 गेंद की इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे और अंत तक नॉट आउट रहे थे। इस मैच में आरसीबी ने 263 रन का स्कोर खड़ा किया था, जो अपने आप में एक इतिहास।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL-10: क्रिस गेल ने मैच से पहले किया बड़ा बदलाव, मगर फिर उल्टा पड़ दांव

5 of 5
क्रिस गेल - फोटो : IPL
यह पारी सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि अतंरराष्ट्रीय टी-20 लीग्स में भी सबसे बड़ी पारी शुमार है। गेल का यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। हालांकि, गेल इस साल पूरी तरह फेल रहे हैं और संभव है कि वो अगले साल आईपीएल में आरसीबी के लिए न खेलें। इस बात की पूरी संभावना है कि अगले आईपीएल की नीलामी में विराट, गेल और डीविलियर्स की तिकड़ी टूट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें