फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019 में कहर ढाने को बेताब क्रिस गेल, बने टीम के उप कप्तान

Tue, 07 May 2019 11:20 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chris gayle
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड और वेल्स में शुरु होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाए गए हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में नए मैनेजमेंट के आने से ये एक और बड़ा बदलाव देखा गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस गेल
फैंस को बता दें कि गेल आखिरी बार साल 2010 में जून के महीने में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। इंग्लैंड की मेजबानी में 20 वर्ष बाद खेला जा रहा यह क्रिकेट विश्व कप गेल का आखिरी मेगा विश्व कप माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल
टीम का उप कप्तान बनाए जाने के बाद गेल ने कहा, 'वेस्टइंडीज की टीम का किसी भी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करना गर्व का क्षण होता है और ये विश्वकप तो मेरे लिए बेहद ही खास है। बतौर सीनियर खिलाड़ी ये मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं कप्तान और टीम के बाकी खिलाड़ियों का समर्थन करूं।'

4 of 5
CHRIS GAYLE
गेल ने आगे कहा, 'ये बहुत ही बड़ा विश्वकप है, इसलिए हमसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा है, और हम जानते हैं कि हम वेस्टइंडीज के लिए बहुत अच्छा करके लौटेंगे।' क्रिस गेल आईपीएल की वजह से आयरलैंड में खेली जा रही वेस्टइंडीज़ औक आयरलैंड के बीच ट्राई सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल - फोटो : Social media
किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद गेल अब अपना पूरा ध्यान कैरेबियाई टीम पर लगाना चाहेंगे। गेल ने कुल 289 वनडे मुकाबलों में 10151 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें