फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

Tue, 14 Feb 2017 08:23 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले के बल पर एक ऐसी उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। जहां कई खिलाड़ी वर्षों  हर तरह की क्रिकेट खेलने के बाद भी नहीं पहुंच पाते हैं। गेल पिछले कई सालों से वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन दुनियाभर में खेली जाने वाली टी-20 लीग्स में उनके बल्ले का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

2 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
गेल टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनके करीब पहुंच पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन सा नजर आता है। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

3 of 9
क्रिस गेल
गेल अब तक टी-20 क्रिकेट में 9777 रन बना चुके हैं। वह पाकिस्तान प्रीमियर लीग में कराची किंग्स की ओर से  खेलते दिखाई देंगे। यदि यहां उनका बल्ला अगर चल निकला तो 223वां रन बनाते ही वह टी-20 इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे। 
 

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

4 of 9
क्रिस गेल - फोटो : Twitter
गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद ब्रैड हॉज और बैंडन मैकुलम हैं। ये दोनों गेल के रनों से 25 प्रतिशत पीछे यानी 2500 रन पीछे हैं। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

5 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
गेल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। इसके बाद शतकों के मामले में दूसर नंबर पर न्यूजीलैंड के बैंडम मैकुलम हैं। उनके नाम टी-20 में 7 शतक हैं। इसके बाद ल्यूक राइट, माइकल कलिंगर छह-छह, डेविड वार्नर पांच, विराट कोहली चार और एबी डिविलियर्स 3 शतक लगा चुके हैं। इन सभी धाकड़ बल्लेबाजों से गेल कोसों आगे हैं। शायद ही कोई बल्लेबाज शतकों के मामले में उनसे आगे निकल पाए। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

6 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी(175) गेल के ही नाम दर्ज है। इसके साथ ही 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज के साथ साझा रूप से उनके नाम दर्ज है। 175 रन की पारी में 154 रन उन्होंने चौकों-छक्कों से बनाए थे। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

7 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। वह टी-20 में सबसे ज्यादा 717 छक्के और 749 चौके जड़ चुके हैं। गेल टी-20 में हर 8.68 गेंद में छक्का लगाते हैं। पूरे करियर में उनका छक्के लगाने का औसत स्थिर रहा है। 

 

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

8 of 9
क्रिस गेल
टी-20 में वह 78 अर्धशतक जड़ चुके हैं यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा अर्धशतकों के मामले में डेविड वार्नर हैं। वार्नर के नाम टी-20 में 59 अर्धशतक हैं। 

 
विज्ञापन

टी-20 के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे क्रिस गेल

9 of 9
क्रिस गेल
रन औसत के मामले में गेल दूसरे खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे हैं। बावजूद वह रन औसत के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। टी-20 में रन औसत के मामले में सबसे आगे न्यूजीलैंड के क्रिस हैरिस(70.66) हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के पीटर मलान(44.08), पाकिस्तान के बाबर आजम(43.68) और फिल ह्यूज (42.69) का नंबर आता है। इन सभी खिलाड़ियों ने टी-20 में 34 से ज्यादा पारियां खेली हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें