फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में ही कप्तान बन चुके थे रोहित शर्मा, बचपन के कोच ने बताए हिटमैन के कई राज

Thu, 12 Nov 2020 12:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अपने माता पिता के साथ रोहित - फोटो : ट्विटर

मुंबई इंडियंस को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाकर इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा ने अपनी करिश्माई कप्तानी का लोहा एक बार फिर मनवा लिया है, लेकिन उनके शुरूआती कोच दिनेश लाड का कहना है कि स्कूली दिनों से ही उसमें अपने दम पर मैच जिताने और कप्तानी के विलक्षण गुण थे।

विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ कुशल कप्तानी से मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाई। वह पांच खिताब के साथ आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी हैं। लाड ने भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान पर आने वाली किताब 'द हिटमैन: द रोहित शर्मा स्टोरी' में कहा, 'स्कूली दिनों से ही वह अपने दम पर मैच जिताता था और उसमें नेतृत्व क्षमता थी। वह विकेट भी लेता था और शतक भी जमाता था। मैने नौवीं कक्षा में ही उसे स्कूली टीम का कप्तान बना दिया था।'
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @ipl
रोहित के कोच ने कहा, 'वह काफी आक्रामक था जो हमेशा जीतना चाहता था और उस जीत में योगदान देना चाहता था। मैं उसे हमेशा क्रीज पर शांतचित्त होकर खेलने की सलाह देता था क्योंकि तकनीक का वह महारथी था और क्रीज पर जमने के बाद उसे आउट करना असंभव हो जाता था।'

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
मशहूर क्रिकेट लेखक विजय लोकापल्ली और जी कृष्णन की लिखी इस किताब में रोहित के सुनहरे सफर के कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है, इसके साथ ही उनके साथी खिलाड़ियों, कोचों और दोस्तों ने उनके बारे में अपनी राय भी बेबाक तरीके से रखी है। ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित इस किताब का 18 नवंबर को विमोचन होगा।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विश्व कप 2011 के नायक युवराज सिंह ने प्रस्तावना में लिखा कि अगले टी-20 और 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित भारतीय टीम के लिए अहम साबित होगा। मैं चाहता हूं कि वह अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखे क्योंकि भारतीय क्रिकेट को इसकी जरूरत है। मध्यक्रम के एक बल्लेबाज का दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक बनना बड़ी उपलब्ध है। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही उससे पहले ऐसा कर चुके हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्म - फोटो : ट्विटर @Karankk319
टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डंस पर उनके शतक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वही किया जो एक समय वीवीएस लक्ष्मण करते थे, उन्होंने कहा, 'रोहित ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उम्दा साझेदारी की जो एक समय वीवीएस लक्ष्मण करते थे। वह 50 रन पर थे जब आठ विकेट गिर चुके थे और उसके बाद उन्होंने शतक जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित के साथी खिलाड़ी रहे और करीबी मित्र मुंबई के बल्लेबाज अभिषेक नायर ने पूल शॉट में उनकी महारत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मुंबई के मैदानों पर टेनिस बॉल क्रिकेट आम है और उसमें आपको छक्कों का बादशाह होना पड़ता है। रोहित ने उसी दौर से पूल शॉट में महारत हासिल कर ली। शार्ट गेंद पर हुक या पूल लगाने से उसे कोई नहीं रोक सकता। वह स्वीपर कवर और कवर प्वाइंट के ऊपर से बड़े छक्के लगाता था जो आसान नहीं है। बल्लेबाज अक्सर मिडविकेट पर ही छक्के लगाते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें