चेतेश्वर पुजारा को तेजी से रन बनाने के लिए नहीं जाना जाता लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की धीमी पिच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में ठोस बल्लेबाजी करने वाले तीसरे नंबर के इस बल्लेबाज को भी काफी परेशान किया।
विज्ञापन
2 of 4
cheteshwar pujara
पुजारा ने कहा, 'हमें पिच के बर्ताव और स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस पिच पर रन बनाने के लिए प्रत्येक बल्लेबाज को काफी गेंद खेलनी होंगी। अगर कोई और विकेट होता तो इतनी सारी गेंद खेलने के बाद मैं शायद 140 से 150 रन बना लेता। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए स्थिति और पिच दोनों को पढ़ना महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
3 of 4
pujara virat
अपने टेस्ट करियर का 17वां टेस्ट जड़ने वाले पुजारा ने माना कि पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है और उनकी टीम ने जो रन बनाए हैं वे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के लिए पर्याप्त हैं।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'यह रन बनाने के लिए मुश्किल पिच है। अगर हम पहले दो दिन देखें तो काफी कम रन बने और इस तरह से मैं कहूंगा कि दिन में 200 रन बनाना मुश्किल काम है, इसलिए मुझे लगता है कि हमने पर्याप्त रन बनाए हैं।'