फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से मुझे कोई नहीं रोक सकता'

Sat, 28 Jul 2018 12:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। हालांकि, फिलहाल प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया गया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में अपनी बल्लेबाजी व स्थान को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने कहा, 'जहां तक मेरी बल्लेबाजी और स्थान को लेकर बात आती है तो मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है। मुझे किसी से डरने और कुछ करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैनें अपनेआप को साबित किया है कि मैं टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए काफी योग्य हूं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
आगे उन्होंने कहा, 'जब मैं टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं तो मैं यह नहीं सोचता कि दूसरे फॉर्मेंट में कौन खिलाड़ी क्या करता है। यह फॉर्मेट (टेस्ट) काफी अलग है। जो खिलाड़ी वन-डे में रन बनाता है, इसका मतलब यह नहीं कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी रन बना ले। इस तरह से किसी का तुलना नहीं किया जा सकता है।'

 

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा ने आगे कहा, 'मेरा रोल क्या है, यह मुझे अच्छी तरह मालूम है। टेस्ट का खेल वन-डे क्रिकेट की तरह से नहीं होता, जहां आपको अलग-अलग रणनीति बनानी होती है। मुझे बस रन बनाना है चाहे जैसे भी हो, बस यही मेरा रोल है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
गौरतलब है कि पुजारा का हालिया फॉर्म ठीक नहीं चल रहा है। पहले काउंटी में खराब सीजन और अब एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में असफल रहने के बाद पुजारा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें