फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा ने बनाया अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक, रिकी पोटिंग ने उठाए सवाल

Sat, 09 Jan 2021 01:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social media
टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा की धीमी बल्लेबाजी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की चोट भारतीय टीम पर भारी पड़ी और ऑस्ट्रेलिया ने कुल 197 रन की बढ़त लेकर तीसरे क्रिकेट टेस्ट में तीसरे दिन शनिवार को शिकंजा कस दिया। चेतेश्वर पुजारा समेत सीनियर बल्लेबाजों के बेहद रक्षात्मक रवैये ने भारत को दबाव में ला दिया।
विज्ञापन

2 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
176 गेंद में 50 रन बनाने के लिए चेतेश्वर पुजारा की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैन उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं तो विश्व क्रिकेट के कई धुरंधर भी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने भी सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज की तकनीक पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रिकी पोंटिंग
एक सवाल के जवाब में पोटिंग कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि यह सही सोच है। मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा ज्यादा खुलकर खेलना चाहिए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी से जोड़ीदार पर दबाव बन रहा है।' दरअसल, पुजारा पूल या हुक कोई भी शॉट आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल सके, उनके स्ट्रोक्स में पैनापन नहीं था और आत्मविश्वास की कमी भी नजर आई। वह स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पाए।
 

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social Media
पहले सत्र के 34 ओवर में मात्र 84 रन बने चूंकि पुजारा ने रनगति बढाने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। रहाणे के आउट होने से दबाव और बढ गया। दूसरी ओर पुजारा पहली 100 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगा सके। चेतेश्वर टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे धीमा अर्धशतक बनाने के बाद कमिंस का शिकार हुए
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम की कमजोर कड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने एक समय चार विकेट पर 195 रन बना लिए थे और पूरी टीम 210 रन पर आउट हो गई। रहाणे पहले सत्र में धीमी विकेट पर रन बनाने में नाकाम रहे, उन्होंने नाथन लियोन को एक चौका और छक्का जरूर जड़ा लेकिन कमिंस की आफ कटर पर पूरी तरह चूक गए, उन्होंने पुजारा के साथ 22.3 ओवर में 32 रन जोड़े। केएल राहुल फिट होते तो विहारी अपनी जगह गंवा चुके होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
फिलहाल भारतीय टीम खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। टीम को दो झटके लग चुके हैं, फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए, उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है। दोनों दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन जडेजा का गेंदबाजी कर पाना मुश्किल लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें