फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'नई दीवार' पुजारा ने ठोका करियर का 17वां टेस्ट शतक, तोड़े कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

Thu, 27 Dec 2018 06:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
cheteshwar pujara
टीम इंडिया की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक जड़ा। इस शतक के साथ पुजारा ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
Cheteshwar Pujara
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विदेश में खेलते हुए एक कैलेंडर ईयर में सातवीं बार 50 या इससे अधिक रन का स्कोर बनाया, जो कि भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यही नहीं अगर विश्व स्तर पर देखें तो पुजारा का प्रदर्शन संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ है।

 
विज्ञापन

3 of 8
पुजारा
राहुल द्रविड़ के रिटायर होने के बाद तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पुजारा ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़कर ना सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि कंगारू गेंदबाजों की सारी रणनीति पर पानी फेर दिया। पहले दिन अर्धशतक जड़ने वाले पुजारा दूसरे दिन भी क्रीज पर डटे रहे।

4 of 8
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा ने 114वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन लॉयन पर चौका मार टेस्ट में अपना 17वां शतक पूरा किया। ये ऑस्ट्रेलिया में पुजारा का दूसरा टेस्ट शतक है। पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। 
विज्ञापन

5 of 8
pujara virat
इस दौरान पुजारा ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की, जो टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में भी मेलबर्न ग्राउंड पर 150 की साझेदारी के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। शतक जमाने के लिए पुजारा को 280 गेंदों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
पुजारा
इसी के साथ पुजारा टेस्ट में शतकों के मामलों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। सौरव के टेस्ट में 16 शतक हैं। पुजारा ने टेस्ट में शतकों के मामले में भारत के वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली। लक्ष्मण के भी टेस्ट में 17 शतक हैं।
विज्ञापन

7 of 8
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
वहीं, पुजारा भारत के लिए सबसे धीमा टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले रवि शास्त्री ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 307 गेंदों में टेस्ट शतक जड़ा था, जबकि सुनील गावस्कर ने 1985 में एडिलेड में 286 गेंदों में अपने टेस्ट सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन

8 of 8
pujara virat
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पुजारा का चौथा शतक है तो वहीं, सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है। यह पहली बार है जब एशिया के बाहर चेतेश्वर पुजारा ने एक सीरीज में दो शतक जड़े हैं। यह उनका 17वां टेस्ट शतक है। इस सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है। पहला शतक एडिलेड में जड़ा था, जहां भारत ने 31 रनों से जीत हासिल की थी। विदेशी सरजमीं पर पुजारा की साल में तीसरी सेंचुरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें