फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा 10 सालों में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले बल्लेबाज, क्या जानते हैं उनकी मजबूरी

Sun, 09 Dec 2018 01:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पुजारा
चेतेश्वर पुजारा के दम पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी पहली जीत के करीब पहुंच गई है। इस मैच की पहली पारी में पुजारा ने शतक जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। पहली पारी पारी चेतेश्वर पुजारा रनआउट हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 7
pujara run out
बता दें कि पुजारा पिछले 10 साल में सर्वाधिक बार रनआउट होने वाले क्रिकेटर बन गए है। टेस्ट डेब्यू के बाद से वह सर्वाधिक 8 बार रन आउट हो चुके हैं। हालांकि चेतेश्वर पुजारा के यूं बार-बार रन आउट होने की वजह के बारे में शायद फैंस को पता ही नहीं है।
विज्ञापन

घुटनों के ऑपरेशन

3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट की दुनिया में संभवत इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके दोनों घुटनों के दो-दो बार ऑपरेशन हो चुके हैं। कोई दूसरा बल्लेबाज होता तो उसका क्रिकेट करियर परवान नहीं चढ़ पाता, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में इस ऑपरेशन से गुजरने के बाद भी पुजारा ने हिम्मत नहीं हारी।

4 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
केवल अपने ग्रिट के सहारे वे उस मुकाम तक पहुंच गए हैं जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है. वे भारत की ओर से 65 टेस्ट खेल चुके हैं जिनमें 50 से ज्यादा की औसत से उनके बल्ले 5000 से ज्यादा रन बन चुके हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक मजबूत बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
हालांकि दोनों घुटनों के इन ऑपरेशनों का असर उनके खेल पर पड़ा है, उनके पांव कई बार सही टाइम पर बॉल के पीछे नहीं आ पाते हैं लेकिन इस तकनीक को वे लगातार अपनी मेहनत और अभ्यास से ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
इसके अलावा इन ऑपरेशनों के चलते ही उनकी रनिंग बिटविन द विकेट भी खराब हो चुकी है। कई बार उनकी अच्छी पारी का अंत रन आउट के चलते ही हुआ है। एडिलेड ओवल में पैट कमिंस के सटीक थ्रो से जब पुजारा रन आउट हुए तो बीते आठ साल में आठवीं बार में वे इस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cheteshwar pujara
यह मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में सबसे खराब रिकॉर्ड है, लेकिन पुजारा की तारीफ करनी होगी कि अपनी लिमिटेशन के बाद भी वे क्रिकेट के मैदान में ऐसी पारियां खेलते रहे हैं जो क्रिकेट प्रेमियों में अनलिमिटेड रोमांच भर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें