फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुजारा नहीं कर पाए ऋषभ पंत का सिखाया डांस, विराट कोहली के तो पल्ले ही नहीं पड़ा

Mon, 07 Jan 2019 02:31 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने भले ही टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में 521 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता हो, लेकिन एक ऐसी चीज है, जिसमें रन मशीन अच्छी नहीं है। जी हां, पुजारा जितने शानदार बल्लेबाज हैं, उनका डासिंग में उतना ही बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 7
चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का जश्न मनाने के लिए अनोखी डांस स्टेप तैयार की। उन्होंने पुजारा को ध्यान में रखते हुए बेहद आसान स्टेप तैयार की, लेकिन टीम इंडिया की नई दीवार वह नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

3 of 7
टीम इंडिया
पंत ने अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाए और एक-एक करके पैर आगे-पीछे चलाना शुरू किए, जैसा कि बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज करता है। पंत को देख टीम के अन्य साथियों ने इसे बखूबी किया, लेकिन पुजारा इसमें फेल हो गए।

4 of 7
चेतेश्वर पुजारा
कप्तान विराट कोहली को तो कुछ समझ ही नहीं आया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा भी कि ये कौन सा डांस स्टाइल था और क्यों किया गया था? इस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जवाब दिया, 'ये तो आप ऋषभ पंत से पूछिए क्योंकि वही इस आईडिया के साथ आया। हमने बस उसका साथ निभाया। मुझे नहीं पता कि वह करना क्या चाह रहा था। ऐसा डांस करने में मजा जरूर आ रहा था, यह बड़ा आसान था। मगर पुजारा तो यह भी नहीं कर पाए।'
 

 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली
कोहली ने आगे कहा, 'आप समझ सकते हैं कि पुजारा कितने साधारण व्यक्ति हैं। पंत ने पुजारा का हाथ पकड़कर उन्हें डांस स्टेप करने के लिए कहा, लेकिन सौराष्ट्र के बल्लेबाज ऐसा करने में नाकाम रहे। वह जोर का ठहाका लगाकर पीछे जाने लगे।'
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और रवि शास्त्री
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'पंत की कोशिश थी कि पुजारा भी डांस करें।' फिर कोहली ने कहा, 'असल में वह पुजारा डांस था क्योंकि जब वह क्रीज पर आते हैं तो मूव नहीं करते हैं। उनके हाथ एक जगह रहते हैं जबकि शरीर आगे बढ़ रहा होता है। ऋषभ ने शायद इसे देखते हुए डांस स्टेप तैयार किया और हम सभी ने उनका साथ निभाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cheteshwar pujara
बहरहाल, पुजारा ने मैच के बाद कहा कि वह जिन टीमों का हिस्सा रहे हैं, उनमें से यह भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ है। पुजारा के शब्द सुनकर कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली। पुजारा ने आगे कहा, 'पहला शतक हमेशा खास होता है। एडिलेड में शतक जमाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने का लक्ष्य हमारा था। जब आप ऐसा करते हो तो सीरीज जीतने का शानदार मौका रहता है। एक बल्लेबाज होने के नाते आप गति और उछाल का फायदा उठाने की कोशिश करते हो।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें