चेतेश्वर पुजारा के लिए श्रीलंका दौरा एक बार फिर यादगार साबित हो रहा है। पिछले दौरे में तीन मैचों में दो शतक जड़ने वाले पुजारा ने इस बार तीन पारियों में ही दो शतक जड़ दिए हैं। उनके पास श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है। कोलंबो में वो 128 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में वो अपने 50वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ दें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। गाले में पुजारा 153 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वो दोबारा गाले की गलती नहीं दोहराएंगे। पहले दिन पुजारा ने अपने बल्ले से कई कारनामे किए। इस दौरान उन्होंने सचिन और विराट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया आईए। उनके इन्हीं रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
2 of 7
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंकाई धरती पर खेले गए पहले तीन टेस्ट में पुजारा ने शतक जड़कर शतकों की अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली है। वह श्रीलंका में ऐसा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज के आखिरी टेस्ट में कोलंबो टेस्ट में 145 रन की पारी खेली थी। हालिया सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने गाले में 153 रन बनाए और अब कोलंबो में 128 रन बनाकर नाबाद है। ऐसा अब तक दुनिया का और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
3 of 7
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन ने भी श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट में तीन शतक जड़े थे। कोलंबो में शतक जड़ने से पहले वह विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरूद्दीन और शिखर धवन की बराबरी पर थे। इन सभी के नाम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में दो शतक थे।
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
4 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट के दौरान 4 हजार रन पूरे किए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
करियर के 50वें टेस्ट में शतक बनाने वाले पुजारा सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा से पहले पाली उमरीगर, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वीवीएल लक्ष्मण और विराट कोहली ये कारनाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
6 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
श्रीलंका में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में पुजारा वीरेंद्र सहवाग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंकाई सरजमीं पर 5 शतक जड़े हैं। जबकि रहाणे और सहवाग के नाम 3-3 शतक दर्ज हैं।
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
7 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
टेस्ट मैचों में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुजारा ने 84 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर द्रविड़ की बराबरी पर पहुंच गए हैं। सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग हैं। दोनों ने 81 टेस्ट पारियों में 4 हजार रन पूरे किए थे। वहीं सचिन ने इसके लिए 86 टेस्ट पारियां खेली थीं।