फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड  

Fri, 03 Nov 2017 04:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : file photo
टीम इंडिया के नए मिस्टर डिपेंडेबल चेतेश्वर पुजारा  रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन में अब तक फ्लॉप रहे थे। लेकिन गुरुवार को सौराष्ट्र की ओर से उन्होंने झारखंड के खिलाफ 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए  70 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 12वां दोहरा शतक था। पुजारा ने अपनी इस पारी में 355 गेंदों में 204 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 28 चौके भी जड़े। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड  

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
इससे पहले किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज विजय मर्चेंट के नाम दर्ज था। मर्चेंट ने प्रथम श्रेणी करियर में 11 दोहरे शतक जड़े थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर साझा रूप से राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विजय हजारे हैं। तीनों के नाम 10-10 प्रथम श्रेणी दोहरे शतक दर्ज हैं। 

 
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड  

3 of 5
पुजारा
विजय मर्चेंट का ये रिकॉर्ड 70 साल तक कायम रहा। पुजारा के 12 दोहरे शतकों में से 3 टेस्ट क्रिकेट में बने हैं। इन दोहरे शतकों में दो तिहरे शतक भी शामिल हैं। 

 

चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड  

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
पुजारा का ये दोहरा शतक सौराष्ट्र के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसी महीने श्रीलंका भारत दौरे पर आ रही है और टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है। पुजारा ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड  

5 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने के रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमैन ने करियर में 12 दोहरे शतक बनाए। वहीं दूसरे पायदान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 11 दोहरे शतक दर्ज हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें