फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर भड़के चेतन चौहान, रवि शास्त्री को ठहराया जिम्मेदार, बोले 'किया जाए बर्खास्त'

Sun, 16 Sep 2018 08:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravi shastri and chetan chauhan
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारत को मिली 1-4 की हार के लिए रविवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे से पहले इस पद से हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
चेतन चौहान
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री पूर्व क्रिकेटरों द्वारा शास्त्री को कोच पद से हटाने जाने की मांग पर सहमत हैं। उन्होंने कहा, 'रवि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले हटा देना चाहिए। रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
ravi shastri
चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। दोनों टीमें बराबरी की थीं। लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों पर लगाम कसने में विफल रही। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने शास्त्री के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा टीम को 'विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम' करार दिया था।

4 of 5
चेतन चौहान
उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। 1980 के दशक में भारतीय टीम विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम थी।' दुबई में एशिया कप क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत की संभावनाओं के बारे में चौहान ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे बेहतर नतीजे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
GANGULY SEHWAG
चौहान से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें