चेन्नई सुपरकिंग्स ने
शेन वॉटसन (78) और एमएस धोनी (51*) की तूफानी पारी की बदौलत सोमवार को आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन से हरा दिया। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
इसके जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 5 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले कई शानदार रिकॉर्ड बने। इनमें से तीन रिकॉर्ड तो चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर ही दर्ज हुए हैं।