केन विलियमसन
- फोटो : ipl
आईपीएल का खिताब जीतने वाली सभी टीमों के कप्तान अब तक या तो भारतीय रहे हैं या फिर ऑस्ट्रेलियन। अगर आज सनराजइर्स हैदराबाद फाइनल मुकाबला जीतती है तो केन विलियमसन पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जो ऑस्ट्रेलिया या भारत नहीं बल्कि किसी तीसरे देश से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ धोनी, रोहित, गंभीर के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न, डेविड वॉर्नर और एडम गिलक्रिस्ट ने किया है।