आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। इस बार भी फैंस की फेवरेट टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर दिख रही हैं। आईपीएल में दोनों टीमों ने पिछले कुछ सालों में 26 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस 14 और चेन्नई 12 बार जीतने में सफल रही। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। आइये नजर डालते हैं दोनों टीम के बीच हुए 5 कांटों के टक्कर मुकाबलों पर...