फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvDD: 'थलाइवा' धोनी ही नहीं इन चारों ने निभाई CSK की जीत में अहम भूमिका

Tue, 01 May 2018 01:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
CSK
चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (78) और एमएस धोनी (51*) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में दिल्ली को 13 रन से हरा दिया। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 5 खोकर 198 रन ही बना सकी। 

इस जीत के साथ ही एक बार फिर चेन्नई अंक तालिका में 8 मैचों में 6 जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा और अंक तालिका में फिर सबसे निचली पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली को अब तक खेले गए 8 मैचों में 2 जीत और 6 हार मिली है। आइये जानते हैं चेन्नई की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
विज्ञापन

शेन वॉटसन

2 of 6
शेन वॉटसन
इस रोमांचक मुकाबले में शेन वॉटसन ने 40 गेंदों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 का था। मगर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने वॉटसन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने प्लंकेट के हाथों वॉटसन को कैच आउट कराया।
विज्ञापन

एमएस धोनी

3 of 6
एमएस धोनी
शेन वॉटसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने ताबड़तोड़ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक बनाया। रायडू के साथ मिलकर उन्होंने 79 रनों की साझेदारी की।

फाफ डु प्लेसिस

4 of 6
फाफ डु प्लेसिस
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई को ऐतिहासिक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 102 रन की साझेदारी हुई ही थी कि युवा तेज गेंदबाज विजय शंकर ने फाफ को लॉन्ग ऑफ में ट्रेट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। फाफ ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। पहले विकेट के लिए वॉटसन और फाफ बीच की साझदारी आईपीएल के इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन

अंबाती रायडू

5 of 6
अंबाती रायडू
रैना के आउट होने के बाद बल्लेबीज करने आए रायडू ने 24 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 170 की स्ट्राइक रेट के साथ 41 रन बनाए।  रायडू आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू रनआउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केएम आसिफ 

6 of 6
केएमआसिफ
आईपीएल के इस सीजन में अपनाी पहला मैच खेल रहे केएम आसिफ ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (9) और कॉलिन मुनरो (26) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें