शेन वॉटसन
- फोटो : il
ओपनर्स की भूमिका में धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन और अंबाती रायडू खेलते नजर आएंगे। पिछले मैचों में वॉटसन ने तूफानी पारी खेलकर 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि रायडू मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस सीजन में अभी तक वॉटसन ने कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 175 रन के साथ 6 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि रायडू ने अभी तक कुल मिलाकर 122 रन बनाए हैं।