फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मजोशी: धोनी से मुलाकात पर बोले जडेजा, कहा- 2009 वाला उत्साह बरकरार

Fri, 02 Apr 2021 06:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@imjadeja
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के जांबाज खिलाड़ी रवीद्र जडेजा ने शुक्रवार (2 अप्रैल) को टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि जब कभी वह धोनी से मिलते हैं तो  उनके उत्साह का स्तर समान रहता है। जडेजा ने गुरुवार (1 अप्रैल) को निर्धारित क्वारंटीन पूरा कर लिया। अब उन्होंने 2021 आईपीएल खेलने के लिए चेन्नई की टीम में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@imjadeja
रवींद्र जडेजा अंगूठे की चोट के चलते बीते तीन महीने से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें चोट लगी थी। लेकिन आईपीएल के दौरान 10 अप्रैल को जडेजा एक बार फिर मैदान पर वापसी करते दिखाई देंगे। इस दिन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : twitte@imjadeja
जडेजा ने धोनी के साथ मुलाकात वाली तस्वीरें अपने ट्विटर अंकाउट पर शेयर करते हुए लिखा, जब कभी मैं एमएस धोनी से मिलता हूं तो मुझे लगता है कि मैं पहली बार मिल रहा हूं, उनसे हर बार मिलने पर उतना ही उत्साह होता है जितना 2009 की पहली मुलाकात में हुआ था। ये उत्साह अब भी बरकार है। 

4 of 6
suresh raina
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सुरेश रैन के साथ रवींद्र जडेजा की वह तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों खिलाड़ी एक पास खड़े मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। बीते साल 2020 में रैना व्यक्तिगत कारणों के चलते आईपीएल नहीं खेले थे। 
विज्ञापन

5 of 6
रविंद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा सीएसके के कैंप से जुड़ने से पहले आईपीएल की तैयारी शुरू कर चुके थे। मैदान पर वापसी के लिए आतुर जडेजा ने अंगूठे की सर्जरी कराने के बाद मार्च में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविंद्र जडेजा
आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें