फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की नई 'सनसनी', युवराज सिंह के बैट से खेलता है, सचिन तेंदुलकर भी इनके कायल

Mon, 14 May 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
abhishek sharma
IPL में क्रिकेट की दुनिया की एक नई 'सनसनी' देखने को मिली, जो युवराज सिंह के बैट से खेलता है और सचिन तेंदुलकर भी इनके कायल हैं।
विज्ञापन

2 of 11
abhishek sharma
हम बात कर रहे हैं दिल्ली डेयरडेविल्स से खेल रहे 17 साल के अभिषेक शर्मा की। अभिषेक शनिवार को पहली बार टीम की ओर से खेलने उतरे और पहले ही आईपीएल मैच में इन्होंने तूफान ला दिया। अभिषेक ने 19 गेंदों की पारी खेली और नाबाद 46 रन बनाकर टीम को मजबूत और बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। अभिषेक ने डेथ ओवर्स में ऋषभ पंत की कमी नहीं खलने दी।
विज्ञापन

3 of 11
अभिषेक शर्मा
हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया, लेकिन अभिषेक शर्मा की पारी ने दिल जीत लिया। अभिषेक ने अनुभवी टिम साउदी के एक ओवर में दो छक्कों की मदद से 22 रन बटोरे। मगर सिराज पर अपर कट से लगाया गया उनका छक्का इसका सबूत था कि वह तकनीकी तौर पर भी कुशल बल्लेबाज हैं, उन्होंने अपनी नाबाद पारी में चार छक्के और तीन चौके जमाए।

4 of 11
अभिषेक शर्मा
इसके साथ ही अभिषेक आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक शर्मा, नाबाद 46 रन (19 गेंद, दिल्ली डेयरडेविल्स) 2018, 17 साल-250 दिन, संजू सैमसन, नाबाद 27 रन (23गेंद, राजस्थान रॉयल्स) 2013, 18 साल-154 दिन, पृथ्वी शॉ, 22 रन (10 गेंद, दिल्ली डेयरडेविल्स) 2018, 18 साल-165 दिन, ऋषभ पंत, 20 रन (17 गेंद, दिल्ली डेयरडेविल्स) 2016, 18 साल-206 दिन
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक शर्मा - फोटो : T
अभिषेक शर्मा पहली बार सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने पंजाब की ओर से अंडर-19 में डेब्यू करते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शतक जमाया। इससे पहले वह अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2015-16 में सबसे ज्यादा रन बनाकर छा गए थे। अभिषेक 109.09 की औसत से 1200 रन बनाकर टॉप पर रहे। इस साल जनवरी में लगी आईपीएल बोली में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अभिषेक शर्मा को 55 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

6 of 11
अभिषेक शर्मा
अभिषेक अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के पृथ्वी शॉ और मंजोत कालरा के अलावा उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली ने मौका दिया। पंजाब के अमृतसर में जन्मे (4 सितंबर 2000) अभिषेक निचले क्रम में जोरदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा वह सटीक लेफ्ट आर्म स्पिन फेंकने में माहिर हैं। अभिषेक अपनी कप्तानी में 2016 में भारत को अंडर-19 एशिया कप जिता चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
अभिषेक शर्मा
अंडर 19 वर्ल्ड कप के कुछ ही महीने पहले अभिषेक की जगह पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। अंडर-19 वर्ल्ड कप में किफायती रहते हुए 3.91 की इकोनॉमी रेट से उन्होंने 6 विकेट चटकाए। और जब उनके बल्ले से रनों की जरूरत पड़ी, तो क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 265 तक जा पहुंचा। उस मैच में भारत का निचला क्रम असफल रहा था।

8 of 11
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा को सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद करते हैं। एक बार इसने सचिन तेंदुलकर के पैर छू लिए। जैसे ही अभिषेक ने पैर छुए सचिन झटके से पीछे हटते हुए बोले कि ‘मैं किसी को पैर छूने नहीं देता, पैर छूकर तूने मेरा सब कुछ ले लिया है।’ अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह व हरभजन सिंह के दिए बल्ले से अक्सर खेलता है।

9 of 11
अभिषेक शर्मा
अभिषेक के कोच राहुल द्रविड़ से लेकर युवराज सिंह, यशपाल शर्मा, हरविंदर सिंह सभी बल्लेबाजी व गेंदबाजी के कायल हैं। युवराज सिंह ने अभिषेक को चार बैट उपहार दिए थे, जबकि हरभजन सिंह भज्जी ने दो बैट। अभिषेक को युवराज सिंह ने क्रिकेट का बड़ा बल्लेबाज घोषित किया है। भारतीय टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी ने अभिषेक को तेरह साल में क्रिकेट खेलते देख कहा था कि एक दिन यह बच्चा क्रिकेट का स्टार बनेगा।

10 of 11
अभिषेक शर्मा
बैंक में कार्यरत अभिषेक के पिता कहते हैं कि बच्चे जब मां-बाप से खिलौनों की जिद करते थे तो अभिषेक बैट-बॉल मांगा करता था। अभिषेक की बड़ी बहनें सानिया व कोमल कहती हैं कि बचपन में हमें रात को सोने नहीं देता था, कहता था दीदी प्लीज मेरे साथ बैट-बॉल खेलो। पंजाब अंडर-16 टीम में चयन होने के बाद अभिषेक की उम्र 13 वर्ष होने के नाते उसे मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

11 of 11
अभिषेक शर्मा
इसका जवाब अभिषेक ने जिला स्तरीय खेलों में पांच मैच में पांच शतक लगाकर दिया। उसके बाद उन्हें पंजाब अंडर-16 टीम का कप्तान बना दिया गया। फिर अभिषेक ने एशिया कप में भारत की तरफ से अंडर-19 की कप्तानी करते हुए पहला मैच विदेशी धरती श्रीलंका में खेला और कप जीत कर लौटे। रणजी ट्राफी के बाद उन्हें अंडर-19 विश्व कप के लिए शामिल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें