फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

Sun, 04 Jun 2017 11:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार होने वाले महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर पिछले कुछ महीनों से है। आखिरकार दो साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला हो रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साहित होना लाजिमी है। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैच को लेकर गंभीर तो जरूर हैं लेकिन इसे लेकर दबाव की बात वह मुंबई से बर्मिंघम तक कई बार नकार चुके हैं। 

विराट ने शनिवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,  यह निश्चित है कि बुमराह, भुवनेश्वर, उमेश और शमी एक साथ नहीं खेलेंगे। ये चारों गेंदबाज फॉर्म में हैं और पिछले कुछ समय से टीम वनडे मैचों में इंडिया की आक्रमण पंक्ति का हिस्सा हैं। इन सभी की अपनी-अपनी खूबी है। इनमें से किसी को भी अश्विन और जडेजा और ऑलराउंडर के रुप में पांड्या के बीच से चुनना मुश्किल है। इन सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके कारण टीम चुनना मुश्किल हो गया है। मैं पिछले पांच-छह दिन से इसी उधेड़-बुन में हूं कि किसे खिलाऊं और किसे नहीं। टीम संतुलित नजर आ रही है यदि मैं हार्दिक को ऑलराउंडर के रूप में चुनता हूं तो केवल चार गेंदबाज चुन पाउंगा। विराट ने  आगे कहा, मेरे सामने कई तरह के विकल्प हैं जैसे कि दो स्पिनर-दो तेज गेंदबाज, हार्दिक-एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज। लेकिन अंतिम निर्णय हम पिच और परिस्थियों देखकर करेंगे। एक कप्तान के रूप में ऐसा सिरदर्द होना अच्छा है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

2 of 11
रोहित शर्मा और शिखर धवन
विराट जो कुछ भी कहें लेकिन टीम इंडिया का संभावित स्वरुप कुछ ऐसा हो सकता है। 2013 में टीम इंडिया को शानदार ओपनिंग देने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा को विराट मौका देंगे। हालांकि रोहित शर्मा टीम के साथ देरी से जुड़े और उन्हें केवल एक अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह शुरुआती ओवर में ही बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। दूसरी तरफ शिखर आईपीएल के अपने फॉर्म को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने बल्ले का जौहर दिखा दिया है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

3 of 11
विराट कोहली
तीसरे नंबर पर विराट खुद बल्लेबाजी करेंगे। विराट भी फॉर्म में हैं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर इस बात का पुख्ता प्रमाण भी दे दिया है।

 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

4 of 11
युवराज सिंह - फोटो : Es
​चौथे नंबर पर एक बार फिर युवराज सिंह खेलते दिखेंगे। वायरल फीवर के कारण युवराज अभ्यास मैच तो नहीं खेल पाए लेकिन फिट होकर अभ्यास में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें अनुभव के आधार पर वरीयता मिलेगी। दूसरी तरफ वह कप्तान को स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मुहैया कराते हैं।

 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आना तय है। पिछली सीरीज में धोनी को ऊपरी क्रम में भेजने का टीम इंडिया को फायदा मिला था। मोहाली में धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐेसे में अब वह मध्यक्रम को मजबूती देंगे और फिनिशर की भूमिका युवा खिलाड़ी अदा करेंगे। 


 

 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

6 of 11
केदार जाधव - फोटो : PTI
धोनी के बाद छठवें नंबर पर केदार जाधव को खेलने का मौका मिलेगा। केदार पिछली सीरीज में फिनिशर के रूप मे अपनी काबीलियत साबित कर चुके हैं। पुणे में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। कप्तान उन्हें जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी आजमा सकते हैं। वह दबाव में बिखरने वाले खिलाड़ी नहीं हैं कई बार विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने के वो आदी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनकी यह मानसिक दृढ़त टीम के काम आएगी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

7 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
हार्दिक पांड्या भी एक ऑलराउंडर और फिनिशर के रूप में हालिया आऊईपीएल में अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित कर चुके हैं। सातवें नंबर पर आने वाले हार्दिक अंतिम समय में फिनिशर की भूमिका निभाने के अलावा तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं ऐेसे में उनकी भूमिका इंग्लिश कंडीशन्स में और महत्वपूर्ण हो जाती है। विराट पाकिस्तान के खिलाफ इसीलिए हार्दिक को टीम में जगह देंगे। 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

8 of 11
अश्विन और रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा को आर अश्विन पर वरीयता इसलिए मिल सकती है क्योंकि वह पूरी तरफ फिट हैं और बांए हाथ से गेंदबाजी करते हैं पाकिस्तान के दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़े करने के लिए वह सबसे उपयुक्त विकल्प होंगे। आईपीएल में जडेजा देर से खेले लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ी लेकिन अश्विन ने चोट के बाद टीम में वापसी की है ऐसे में उनकी जगह रविंद्र जडेजा ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जडेजा बैटिंग की गहराई कोभ बढ़ाते हैं। 

 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

9 of 11
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में हैं।आईपीएल में परपल कैप जीतने वाले भुवी का सबसे बड़ा हथियार स्विंग है। वह इंग्लिश कंडीशन्स में सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित होंगे यह बात कप्तान विराट जानते हैं। इसलिए पाक के खिलाफ भुवी की टीम में जगह पक्की है। 

 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

10 of 11
उमेश यादव - फोटो : getty
चोट से उबरकर भारतीय टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी पर उमेश यादव को वरीयता मिल सकती है। दोनों विकेट टेकर गेंदबाज हैं लेकिन दोनों में से एक का चुनाव करना विराट की मजबूरी है। विराट के लिए पाक के खिलाफ टीम चयन में यही सबसे बड़ा निर्णय होगा। ऐसे में चोट शमी पर भारी पड़ सकती है। 

 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

11 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
जसप्रीत बुमराह अपनी पहचान दुनिया सबसे बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज साबित कर चुके हैं। बुमराह की यह खूबी लो स्कोरिंग मैचों में बेहद कारगर है। उनकी सटीक यार्कर गेंदें उनका सबसे बड़ा हथियार हैं जो एक कप्तान के लिए भी बेहद सुखद है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उनकी यही खूबी टीम में जगह पक्की कर रही है। 

संभावित एकादश 

शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एम एस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या ,रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह 


​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें