टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि पिछले कुछ समय में टीम इंडिया का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। खासकर टीम के निचले मध्यक्रम में मजबूती आई है। इस कारण पूर्व कप्तान धोनी पर मैच को फिनिश करने का दबाव कम हुआ है। विराट ने कहा, उन्हें ऐसा महसूस होता है कि पिछले कुछ बरसों में धोनी पर काफी दबाव आ रहा था। इस वजह से वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पाते थे क्योंकि उनके साथ फिनिश करने के लिए दूसरे छोर से ज्यादा मदद नहीं मिलती थी लेकिन केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के अच्छा प्रदर्शन करने से टीम मजबूत हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव
2 of 5
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
पिछली कुछ सीरीज में पांड्या और जाधव ने अंतिम समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को परेशानियों से बाहर निकाला है। पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धर्मशाला में खेले गए मैच में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। पहले ही मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन की वजह से पहले मैच में ही उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भी पांड्या का बल्ला जमकर चला तीन मैचों में पांड्या ने नाबाद 40, नाबाद 19 और 56 रन की पारी खेली। पहले मैच में पांड्या टीम को 40 रन बनाकर जीत तक ले गए। तीसरे मैच में भी उन्होंने 43 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत के ले गए अंत में टीम इंडिया को 5 रन से हार मिली लेकिन कप्तान का विश्वास उनके ऊपर बढ़ गया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव
3 of 5
केदार जोधव
वहीं दूसरी तरफ केदार जाधव का बल्ला भी पिछले कुछ समय से आग बरस रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेली गई वनडे सीरीज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जाधव ने जाधव ने 3 मैच में 120, 22 और 90 रन की पारियां खेली थीं। जाधव को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। धोनी जाधव से पहले बल्लेबाजी के लिए आए। ऐसे में धोनी के दिमाग में यह बात निश्चित तौर पर थी कि उनके बाद एक ऐसा बल्लेबाज है जो मैच खत्म कर सकता है और धोनी भी खुलकर बल्लेबाजी कर सके।
चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
जब से ये दोनों बल्लेबाज टीम में आए हैं और धोनी बल्लेबाजी में थोड़ा ऊपर आने लगे हैं तब से धोनी ने 7 मैच में 48 की औसत से 336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। चार साल बाद धोनी वनडे क्रिकेट में में शतक लगाने में कामयाब हुए। यह उनके ऊपर से कप्तानी का दबाव खत्म होने और फिनिशर की भूमिका से इतर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के कारण हुआ है। इससे टीम इंडिया को फायदा हुआ है।
चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
ऐसे में कप्तान विराट कोहली को आशा है कि धोनी और युवराज मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे और टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा करेंगे।