फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: इन पांच बल्लेबाजों पर रहेंगी सभी की नजरें, गिल भारत के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का?

Tue, 18 Feb 2025 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बड़े टूर्नामेंट में हर बार कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं, जबकि कुछ बल्लेबाजों पर हमेशा ही नजरें होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही रहेगा और दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों से उनकी टीम के साथ-साथ प्रशंसकों को भी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जो खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारत पिछली बार टूर्नामेंट जीतने से चूक गया था, लेकिन इस बार टीम पूरा जोर लगाएगी। बड़े टूर्नामेंट में हर बार कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं, जबकि कुछ बल्लेबाजों पर हमेशा ही नजरें होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही रहेगा और दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों से उनकी टीम के साथ-साथ प्रशंसकों को भी उम्मीदें होंगी। 

चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही आठ टीम में बहुत ज्यादा नए खिलाड़ी नहीं हैं और इस बात की संभावना बहुत कम है कि कम से कम बल्लेबाजी में मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ियों में कोई नया चेहरा उभर कर सामने आए। इस सूची में भारत के लिए उपकप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल है जो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखे थे। उनसे भारत को काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं वो कौन से पांच बल्लेबाज हैं जिन पर चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नजरें रहने वाली हैं...
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल भारत के लिए अहम 
वनडे प्रारूप में 60 की शानदार औसत और 101 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सात शतक और 15 अर्धशतक लगाने वाले गिल ने 50 वनडे मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह ऐसा प्रारूप है जिसमें वह विराट कोहली से जिम्मेदारी लेने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। कोहली और कप्तान रोहित शर्मा जैसे दो दिग्गज अब भी गिल का मार्गदर्शन कर रहे हैं और यह टूर्नामेंट गिल को सुपरस्टार से मेगास्टार में तब्दील कर सकता है। 2022 से गिल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 47 मैचों में 63.45 के औसत और 102.87 के स्ट्राइक रेट से 2538 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेविस हेड - फोटो : Cricket.com.au
आईसीसी टूर्नामेंट में जमकर चलता है हेड का बल्ला 
पिछले कुछ साल से ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर चलता है। उन्होंने पिछले कुछ समय से नॉकआउट मुकाबलों में भारत को काफी परेशान किया है और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की अनुकूल पिचों पर हेड एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं। भारतीय प्रशंसकों को अब भी वनडे विश्व कप फाइनल का दर्द सालता है और हेड में विपक्षी टीमों का दिल दुखाने की क्षमता है। 
 

4 of 6
सलमान अली आगा - फोटो : Twitter
पाकिस्तान को सलमान से आस 
पाकिस्तान के सलमान आगा का 45 से अधिक का औसत असाधारण तो नहीं है लेकिन जिन्होंने हाल ही में उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है वे इस बात की पुष्टि करेंगे कि लाहौर का यह 31 वर्षीय बल्लेबाज आखिरकार अपनी पहचान बना रहा है। अगर त्रिकोणीय सीरीज को ट्रेलर मानें तो उनके बल्ले से और भी बड़ी पारियां आने वाली हैं। वह एक क्लीन हिटर हैं और उनके पास तेज गेंदबाजों को खेलने के लिए बहुत समय है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 350 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह चीजों को नियंत्रित किया वह असाधारण था।
विज्ञापन

5 of 6
डेवॉन कॉन्वे - फोटो : IPL
न्यूजीलैंड का काम आसान कर सकते हैं कॉनवे 
न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे का वनडे करियर छोटा है जिसमें उन्होंने केवल 33 मैच खेले हैं लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने दिखा दिया है कि वे अपनी इच्छानुसार गैप खोजने की क्षमता से मैच को अपने पक्ष में कर सकते हैं। वे स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज हैं और चाहे पाकिस्तान हो या दुबई, टी20 लीग क्रिकेट या अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए एशिया के दौरों ने उन्हें यहां की परिस्थितियों का अच्छा ज्ञान दिया है। अगर कॉनवे चल पड़े तो न्यूजीलैंड का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेनरिच क्लासेन - फोटो : ICC
उपमहाद्वीप पर जमकर चलता है क्लासेन का बल्ला 
चाहे टी20 हो या वनडे जब कोई मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी की बात करता है तो दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को भूलना बहुत मुश्किल है जो बिना किसी परेशानी के गेंद बाउंड्री के पार पहुंचा सकते हैं। उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में एक मैच खेला लेकिन 56 गेंद पर 87 रन बनाए और शीर्ष स्तर के पाकिस्तानी आक्रमण के खिलाफ आसानी से रन बनाए। उन्होंने 58 मुकाबलों में 44 से अधिक के औसत और 117.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह एक और खिलाड़ी है जो उपमहाद्वीपीय पिचों पर आक्रमण करना जानता है। आदिल राशिद और एडम जंपा के खिलाफ क्लासेन की जंग देखने लायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें