डिफेंडिंग चैंपियन और नंबर-3 वनडे टीम ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैचों में दिखा दिया कि वो क्यों इस बार भी खिताब की सबसे बड़ी दावेदार है। अपने जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप औप संतुलित बॉलिंग अटैक के साथ टीम इंडिया किसी भी विपक्षी तो नेस्तानाबूद करने का माद्दा रखती है। इंग्लैंड की परिस्थितियां चुनौती जरूर हैं, मगर सीमित ओवरों के खेल में टीम इंडिया माहिर है।
विज्ञापन
चैंपियंस की जंग में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया हैं सबसे प्रबल दावेदार
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : twitter
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 में उसे जीत मिली है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ 6 मैच हारा है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। मौजूदा टीम में 12 विकेट के साथ रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज और 363 रन जड़ने वाले शिखर धवन सबसे सफल बल्लेबाज हैं। भारत ने कोहली की कप्तानी में 80 फीसदी वनडे में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
चैंपियंस की जंग में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया हैं सबसे प्रबल दावेदार
3 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : Sportskeeda
भारत 2 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुका है। 2002 में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके अलावा भारत ने पिछली बार इंग्लैंड को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने पिछली वनडे सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली थी, जिसमें उसे 2-1 से जीत मिली। हाालंकि यह सीरीज उसने भारत में ही खेली थी।
चैंपियंस की जंग में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया हैं सबसे प्रबल दावेदार
4 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
भारत इस साल ग्रुप-बी का हिस्सा है, जिसमें उसे 3 मैच खेलने हैं। इस टूर्नामेंट में भारत 4 जून को एजबेस्टन में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, 8 जून को ओवल में श्रीलांका और इसी मैदान में 11 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। भारत को इस बार विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे युवा खिला़ड़ियों से खासी उम्मीदें हैं।