चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के महामुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। एक समय पर तेजी से रन बना रही बांग्लादेश अपनी गलतियों के कारण गेंद-दर-गेंद मैच से बाहर होती गई। जानिए क्या रहे मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
2 of 6
टॉस (भारत Vs बांग्लादेश)
- फोटो : ICC
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हल्की बारिश के बाद गीले आउटफील्ड और ठंडी हवा का फायदा उठाने के लिए कोहली ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वैसे भी कोहली लक्ष्य का पीछा करने में मास्टर हैं और इस प्रतियोगिता का 'रिवाज' ही रहा है कि टीमें चेज करने में ज्यादा सहज रहती हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
भुवनेश्वर का शानदार स्पेल
टीम इंडिया के नए स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने सेमीफाइनल में शानदार शुरुआती स्पेल डाला। भुवी ने पहले ही ओवर में सौम्य सरकार को चकमा देकर बोल्ड कर दिया। इसके बाद तेजी से रन बना रहे सब्बीर रहमान भी उनकी स्विंग नहीं पढ़ पाए और जडेजा को कैच थमा बैठे। भुवी ने विकेट मेडन डाल कर बांग्लादेश पर दबाव बनाया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव
- फोटो : ICC
केदार जाधव का 'गोल्डन आर्म'
सरकार और सब्बीर के आउट होने के बाद तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर भारत पर दबाव बनाया। मगर कप्तान कोहली ने केदार जाधव को गेंद थमाकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। जाधव ने पहले इकबाल और फिर रहीम को पवेलियन की राह दिखाई। केदार ने अपने स्पेल में 6 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
5 of 6
शिखर धवन
- फोटो : ICC
धवन का धमाका
इंग्लैंड में 'रन मशीन' बन चुके शिखर धवन ने एक बार फिर भारत को शानदार शुरुआत दी। धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 87 रन जो़ड़े। धवन भले ही 46 पर आउट होकर अपनी फिफ्टी से चूक गए, मगर वो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। धवन ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन ठोके।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
6 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
मशरफे मुर्तजा की खीझ
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, मगर उनके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट निकालने में सफल नहीं हुआ। इसके अलावा बांगलादेश के हर गेंदबाज ने 6 से अधिक की औसत से रन लुटाए। बांग्लादेश की बेअसर बॉलिंग का आलम यह रहा कि भारत ने 265 रनों का लक्ष्य 59 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।