फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: बारिश के बाद भी इस तरह आ सकता भारत-पाक मैच का नतीजा!

Sun, 04 Jun 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
भारत पाकिस्तान मैच से पहले बर्मिंघम में बारिश की संभावना जताई गई है। भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में इंद्र देव खलल डाल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 4 से 7 बजे के बीच बारिश आने की 40 फीसदी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी बारिश ने बाधा डाली थी। जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मैचों में बारिश आने पर क्या-क्या है प्रावधान:
विज्ञापन

भारत-पाक मैच में बारिश के बाद भी इस तरह आ सकता मैच का नतीजा!

2 of 5
क्रिकेट फैन - फोटो : Getty Images
इतवार के दिन इंग्लैंड में लोग छुट्टी पर होंगे। साथ ही क्रिकेट प्रेमी भी उम्मीद करेंगे की 4 जून को बादल भी छुट्टी मनाए और भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच से पहले कोई बाधा नहीं डालें। मगर बारिश आई और मैच पूरा धुल गया, तो दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी इस बात से खासे निराश होंगे। भारत पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे साल 2015 के विश्व कप में खेला गया था।
विज्ञापन

भारत-पाक मैच में बारिश के बाद भी इस तरह आ सकता मैच का नतीजा!

3 of 5
क्रिकेट फैन - फोटो : Getty Images
अगर बारिश होती है और मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाए, तो दोनों टीमों के बीच अंक बांट दिया जाएगा। इसके अलावा अंक तब भी बांटा जाएगा, जब एक पारी पूरी हो जाए और दूसरी पारी में भी एक भी गेंद न डाली जाए। साथ ही इस मैच में डकवर्थ ल्यूइ नियम भी देखने को मिल सकता है। इससे टीम को संशोधित टोटल दिया जा सकता है।

भारत-पाक मैच में बारिश के बाद भी इस तरह आ सकता मैच का नतीजा!

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
बता दें कि लीग मैचों और सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व दिन नहीं रखा गया है। रिजर्व डे केवल और केवल फाइनल के लिए रखा गया है। इंग्लैंड में कभी भी बारिश आ सकती है और इस वजह से फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। लीग मैचों और सेमीफाइनल में नेट रन रेट महत्वपूर्व होगी। साल 2002 में बारिश के चलते चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाक मैच में बारिश के बाद भी इस तरह आ सकता मैच का नतीजा!

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
यदि बारिश के बावजूद मैच का नतीजा निकाला जाना है, तो दोनों पारियों में कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी है। पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी 20 ओवर का खेला गया था। यदि पहली पारी में ज्यादा ओवर का खेल भी होता है, फिर भी दूसरी पारी में कम से कम 20 ओवर फेंके जाने जरूरी है, तभी मैच का नतीजा आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें