फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जहीर खान - फोटो : getty
साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के इकलौते बैचलर जहीर खान को उनके सपनों की रानी आखिरकार मिल ही गई है। अब साथी क्रिकेटर उनका मजाक नहीं उड़ा पाएंगे। हाल ही में युवराज सिंह की शादी से पहले रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने जहीर खान की शादी को लेकर चुटकी ली थी। 

 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

2 of 8
जहीर खान - फोटो : getty
इसके बाद जहीर खान ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वह भी बॉलीवुड की एक अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। वह उनके साथ गोवा में युवराज सिंह की शादी के रिसेप्शन में नजर आए। जिस अभिनेत्री को जहीर डेट कर रहे हैं उनका नाम है सागरिका घाटगे। जिन्हें फिल्म प्रशंसक चक दे इंडिया की ग्लैमरस हॉकी प्लेयर प्रीति सबरवाल के नाम से भी जानते हैं। 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

3 of 8
सागरिका घाडगे
युवराज की शादी के बाद रिसेप्शन में इन दोनों को एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले देखा गया दोनों ने युवराज और हेजल कीच के साथ एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ-साथ पहुंचे थे। खबरों मुताबिक, इस दौरान वे हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे। 

 

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

4 of 8
सागरिका घाडगे जहीर खान
दोनों की एक साथ तस्वीरें खुद जहीर खान और सागरिका ने इंस्टाग्राम शादी के दौरान की तस्वीर शेयर की जिससे दोनों के बीच के संबंधों को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गईं। 

 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

5 of 8
सागरिका घाडगे -जहीर खान
खबरों के मुताबिक सागरिका क्रिकेटर और एक्टर अंगद बेदी की करीबी दोस्त हैं। उन्होंने ही उनकी मुलाकात जहीर खान से करवाई। एक-डेढ़ साल के अंदर वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। अंततः  युवराज की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी  रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया। 

 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

6 of 8
जहीर खान-सागरिका घाडगे - फोटो : instagram
सागरिका ने शाहरुख खान के साख फिल्म चक दे इंडिया से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने फॉक्स, मिले ना मिले हम, रश जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम अभिनय किया। इसके अलावा वो कई मराठी मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

7 of 8
सागरिका घाडगे जहीर खान - फोटो : instagram
सागरिका से पहले भी जहीर बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों के शादी करने की खबरें भी उस दौरान आई थीं लेकिन किन्हों वजहों से दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया। 

 
विज्ञापन

जहीर खान अब नहीं रहेंगे कुंवारे, मिल गई उन्हें  'सपनों की रानी'

8 of 8
सागरिका घाडगे-जहीर खान
अब जहीर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह एक तरह का संयोग ही है कि सागरिका को फिल्म चक दे इंडिया में एक क्रिकेटर से ही प्यार होता है। लेकिन फिल्म के अंत में दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसे में जहीर के प्रशंसकों को सागरिका और जहीर खान की प्रेम  कहानी का अंत रील लाइफ जैसा नहीं देखना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें