फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की करिश्माई जीत में खास 'टोटके'

Mon, 04 Apr 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pti
वर्ल्ड कप जीतकर ‌इतिहास रचने वाली कैरेबियाई टीम के एक खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया, कहा कि मैच जीतने के लिए अपनाए थे खास टोटके।
विज्ञापन

कैरेबियाई टीम की करिश्माई जीत में खास 'टोटको' का रोल

2 of 6
- फोटो : Reuters
2012 के बाद दूसरा वर्ल्ड कप जीतकर वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया। वर्ष 2016 वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए स्वर्णिम युग बनकर आया है। इस साल कैरेबियाई टीम ने वर्ल्ड कप के तीन खिताब अपने नाम किए हैं। पहला था अंडर 19 वर्ल्ड कप।
 
विज्ञापन

कैरेबियाई टीम की करिश्माई जीत में खास 'टोटको' का रोल

3 of 6
- फोटो : pti
दूसरा और तीसरा खिताब वेस्टइंडीज ने रविवार 3 अप्रैल को जीता। कोलकाता के ईडन गॉर्डंस में पहले दिन में कैरेबियाई महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और पहला टी-20 खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन बार चैंपियन रहा था। रविवार को ही रात को वेस्टइंडीज पुरुषों की टीम ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत हासिल की और दूसरा टी-20 खिताब अपने नाम किया। कैरेबियाई और इंग्लैंड दोनों टीम के एक-एक खिलाड़ी ने इस मुकाबले से पहले टोटके आजमाए थे लेकिन काम सिर्फ वेस्टइंडीज का बना।

कैरेबियाई टीम की करिश्माई जीत में खास 'टोटको' का रोल

4 of 6
- फोटो : pti
फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसैल ने स्टार न्यूज को दिए एक खास इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह मैच शुरू होने से पहले कुछ टोटके आजमाते हैं। एक दूसरे इंटरव्यू में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी टोटकों की बात कही।
विज्ञापन

कैरेबियाई टीम की करिश्माई जीत में खास 'टोटको' का रोल

5 of 6
- फोटो : pti
रसैल ने बताया था कि मैदान में आने से पहले वह बायां पैर पहले रखते हैं और दायां पैर बाद में। जबकि बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर का जूता पहले बांधते हैं। रसैल ने यह भी बताया कि बल्लेबाजी के दौरान क्रीज को वह बल्ले से तीन बार ही खुरजते हैं। रसैल के अनुसार, ऐसा करना उनके लिए कई मर्तबा लकी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरेबियाई टीम की करिश्माई जीत में खास 'टोटको' का रोल

6 of 6
- फोटो : pti
वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि मैच से पहले वह सिर्फ एक बात का ध्यान रखते हैं। बटलर ने कहा कि वह बल्लेबाजी में जाने से किसी भी गोल चीज को खाने से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि गोल चीज खाने से उन्हें डर रहता है कि कहीं वह शून्य पर आउट न हो जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें