फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

Mon, 07 Nov 2016 01:33 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पिछली पांच सीरीज में से भारत को महज 2 सीरीज में जीत हासिल हुई है। पिछले आठ साल से टीम इंडिया इंग्लैंड से एक भी सीरीज नहीं जीत सकी है। महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा इंग्लैंड के खिलाफ कतई नहीं चल सका। वह अब संन्यास से चुके हैं और टीम इंडिया की कमान युवा विराट कोहली के हाथों में हैं। विराट के पास अपने को एक बेहतर कप्तान साबित करने का मौका है जिस तरह विराट ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
साल 2007 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को राहुल द्रविड़ की कप्तानी में उनके ही घर में 1-0 से मात दी थी। इसके बाद साल 2008 में भारत दौरे पर भी इंग्लैंड को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद 8 साल में भारत इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। 
 
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया था। टीम इंडिया की चार मैचों की सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2012 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड ने घर का शेर कही जाने वाली टीम इंडिया को 2-1 से मात दी थी। इससे पहले केवल ऑस्ट्रेलिया ही भारत को भारत में हराने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को साल 2004 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मात दी थी। 

 

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
साल 2014 में टीम इंडिया ने धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा किया। वहां भी भारत को 3-1 से हार मिली। इस सीरीज में सुखद बात यह रही कि क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी। हालांकि इस सीरीज के बाद दोनों ही टीमों में बड़े पैमाने पर बदलाव हो चुके हैं। टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में है जो सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं।    

 
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
इंग्लैंड की टीम धोनी के लिए करियर की सबसे कठिन चुनौती रही है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया जिसमें से टीम इंडिया को 9 में हार और 2 में जीत हासिल हुई। जबकि 4 टेस्ट ड्रॉ रहे। 

 
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

6 of 7
विराट कोहली
विराट के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड से मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की है। हालांकि इस बार इंग्लैंड की टीम में एस्ले जाइल्स, मोंटी पानेसर और ग्रीम स्वान जैसे स्पिनर नहीं हैं। साथ ही उनका बल्लेबाजी क्रम भी स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम नहीं है यह बात बांग्लादेश दौरे पर साबित हो गई है। पहले और दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम ने एक नए स्पिनर मेंहदी हसन के सामने घुटने टेक दिए। ऐेसे में इंग्लिश बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा और अमित मिश्रा की फिरकी का सामना कैसे करेंगे यह देखने वाली बात है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?

7 of 7
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट ने अब तक 17 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की है जिसमें से 10 में उन्हें जीत हासिल हुई है जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 5 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारतीय सरजमीं पर विराट अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारे हैं। भारतीज सरजमीं पर उनकी कप्तानी में खेले गए 7 टेस्ट में से 6 में टीम इंडिया विजयी रही है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें